एक्सप्लोरर

Affordable Homes: कम हो रहे हैं सस्ते घरों के खरीदार, साल भर में आधी से भी नीचे आई बिक्री

Housing Sales: पिछले एक साल के दौरान भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में शिफ्ट आया है. एक ओर किफायती घरों की मांग कम हो रही है, दूसरी ओर महंगे घरों की बिक्री लगातार बढ़ रही है...

रियल एस्टेट सेक्टर में ओवरऑल तेजी के बीच किफायती घरों की बिक्री में लगातार कमी आ रही है. एक ताजी रिपोर्ट में इस बारे में चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं. रिपोर्ट बताती है कि मार्च 2024 में समाप्त हुई तिमाही के दौरान किफायती घरों की बिक्री में आधी से ज्यादा गिरावट आई. वहीं दूसरी ओर लग्जरी घरों की डिमांड मजबूत बनी हुई है.

पीटीआई की एक रिपोर्ट में हाउसिंग ब्रोकरेज फर्म प्रॉपटाइगर के हवाले से बताया गया है कि जनवरी-मार्च 2024 की तिमाही के दौरान घरों की कुल बिक्री में किफायती घरों का शेयर कम होकर 22 फीसदी पर आ गया. इससे एक साल पहले की समान तिमाही जनवरी-मार्च 2023 में कुल बिक्री में किफायती घरों का हिस्सा 48 फीसदी रहा था.

2024 की पहली तिमाही में बिक्री

प्रॉपटाइगर के आंकड़ों की मानें तो जनवरी से मार्च 2024 के तीन महीनों के दौरान देश के 8 प्रमुख शहरों में कुल 1 लाख 20 हजार 640 घरों की बिक्री हुई. यह साल भर पहले की समान अवधि की तुलना में घरों की 41 फीसदी ज्यादा बिक्री है. साल भर पहले जनवरी-मार्च 2023 के दौरान प्रमुख 8 शहरों में घरों की कुल बिक्री 85 हजार 840 यूनिट की रही थी.

सस्ते घरों की डिमांड में नरमी

मार्च 2024 की तिमाही में घरों की हुई कुल बिक्री में 25 लाख रुपये से नीचे के घरों की हिस्सेदारी 5 फीसदी रही. लो-कॉस्ट हाउसिंग कैटेगरी यानी 25 लाख रुपये से सस्ते घरों ने साल भर पहले घरों की कुल बिक्री में 15 फीसदी योगदान दिया था. इसी तरह 25 लाख रुपये से 45 लाख रुपये तक के घरों की कुल बिक्री में हिस्सेदारी इस दौरान साल भर पहले के 23 फीसदी से कम होकर 17 फीसदी पर आ गई. 45 लाख रुपये से नीचे के घरों को अफोर्डेबल यानी किफायती सेगमेंट में गिना जाता है.

महंगे घरों की तेज हुई डिमांड

महंगे घरों के मामले में इस दौरान अलग ही ट्रेंड देखने को मिला है. प्रॉपटाइगर के अनुसार, जनवरी-मार्च 2024 की तिमाही में 45 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक की कैटेगरी में घरों की बिक्री लगभग फ्लैट रही है और कुल बिक्री में उनका हिस्सा 26 फीसदी बना रहा है. 75 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक के घरों का शेयर इस दौरान 12 पर्सेंट से बढ़कर 15 पर्सेंट पर पहुंच गया है. वहीं 1 करोड़ रुपये से ऊपर के घरों के मामले में कुल बिक्री में शेयर साल भर पहले के 24 फीसदी से बढ़कर 37 फीसदी पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: वेदांता इस बिजनेस का करने वाली है विस्तार, 4 हजार करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday Today: आज 11 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां से दूर होगा कंफ्यूजन
Bank Holiday Today: आज 11 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां से दूर होगा कंफ्यूजन
LPG Price Today: आज गैस सिलेंडर सस्ता मिलेगा या महंगा? जानें 11 जुलाई को एलपीजी के लिए देने होंगे कितने रुपए
LPG Price Today: आज गैस सिलेंडर सस्ता मिलेगा या महंगा? जानें 11 जुलाई को एलपीजी के लिए देने होंगे कितने रुपए
Petrol- Diesel Price Today: 11 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 11 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget