एक्सप्लोरर

ADB ने भारत की आर्थिक विकास दर का लक्ष्य बढ़ाया, 6.7 फीसदी से बदलकर इतना किया अनुमान

Asian Development Bank Report: पहले एडीबी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था जो कि दिसंबर में तय किया गया था.  

Asian Development Bank Report: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर कई वैश्विक संस्थाएं अपने ग्रोथ अनुमान को बढ़ा चुकी हैं और इसके पीछे देश के अच्छे जीडीपी आंकड़े बड़ी वजह हैं. अब एक और वैश्विक आर्थिक संस्थान ने इसी तरह के संकेत दिए हैं. एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है. इससे पहले एडीबी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था जो कि दिसंबर में तय किया गया था.  इसके बाद वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एडीबी ने भारत की विकास दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है.

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने क्या मुख्य बात कही

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि भारत में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के निवेश के साथ-साथ उपभोक्ता मांग में सुधार होगा जिसके साथ महंगाई दर कम होने की उम्मीद भी है. एडीबी को यह उम्मीद है कि आगे चलकर भारत की मुद्रास्फीति दर में कमी आएगी क्योंकि देश में मौजूदा महंगाई दर घटकर लगभग 5 फीसदी पर आ गई है. इसमें और गिरावट आने की उम्मीद है जिसके दम पर आगे चलकर भारत का स्थिर आर्थिक विकास का मार्ग खुलेगा. 

मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विसेज को लेकर एडीबी का आकलन

एडीबी ने अपनी रिपोर्ट में कई मुख्य बातें कही हैं. इसने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विसेज में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से बढ़ी है और यह आगे भी तेजी से बढ़ती रहेगी. मुख्य रूप से मजबूत निवेश और उपभोक्ता मांग में सुधार के आधार पर विकास दर में तेजी का और मुद्रास्फीति में गिरावट का रुझान जारी रहेगा. 

IMF-वर्ल्ड बैंक के ग्रोथ प्रोजेक्शन के मुताबिक ही एडीबी की रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्यम अवधि में एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए भारत को ग्लोबल वैल्यू चेन में एकीकरण की जरूरत है. गौरतलब है कि एडीबी के विकास पूर्वानुमान में बढ़ोतरी आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक के ग्रोथ प्रोजेक्शन के मुताबिक ही इनलाइन हैं. एडीबी की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि 29 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645.58 बिलियन डॉलर की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया और यह 11 महीने तक के इंपोर्ट के लिए काफी है. ये एक सहारा देने वाला आंकड़ा है जिसके दम पर भारत में आर्थिक गतिविधियों के मजबूत होने का सबूत मिलता है. ध्यान रहे कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपनी वित्त वर्ष 2024-25 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद इस विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े का जिक्र किया था और खुशी जताई थी.

ये भी पढ़ें

Bharti Hexacom Listing: भारती हेक्साकॉम की करीब 33 फीसदी प्रीमियम पर बंपर लिस्टिंग, जानें प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
RBI News: भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर
भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
Embed widget