एक्सप्लोरर

Bharti Hexacom Listing: भारती हेक्साकॉम की करीब 33 फीसदी प्रीमियम पर बंपर लिस्टिंग, जानें प्राइस

Bharti Hexacom Listing: भारती हेक्साकॉम के शेयर आज बीएसई और एनएसई पर शानदार प्रीमियम के साथ लिस्ट हो गए हैं और निवेशकों को बंपर कमाई कराने में सफल रहे हैं.

Bharti Hexacom Listing: दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम के शेयरों की लिस्टिंग आज घरेलू शेयर बाजार में हो गई है. भारती हेक्साकॉम के शेयर बीएसई पर करीब 33 फीसदी प्रीमियम के साथ 755.20 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं. भारती हेक्साकॉम ने आईपीओ का प्राइस बैंड 542-570 रुपये प्रति शेयर फिक्स किया था.

NSE पर लिस्टिंग प्राइस क्या रहा

NSE पर भारती हेक्साकॉम का लिस्टिंग प्राइस 755 रुपये प्रति शेयर पर रहा है. आज इसकी लिस्टिंग से साफ है कि शेयर बाजार ने भारती एयरटेल की इस सब्सिडियरी की एंट्री को जोरदार सलामी दी है. यही वजह है कि आज गिरते बाजार में भी शानदार लिस्टिंग का तोहफा इसके निवेशकों को मिला है. 

लिस्ट होते ही हर शेयर पर निवेशकों को 185 रुपये का फायदा

भारती हेक्साकॉम के हर एक शेयर पर निवेशकों को 185 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा हुआ है. एनएसई पर 185 रुपये तो बीएसई पर 185.20 रुपये प्रति शेयर के फायदे से निवेशकों को अच्छी कमाई हुई है और इस आईपीओ में लिस्टिंग गेन हासिल हुआ है. शेयर शुरुआती ट्रेड में लिस्ट होते ही 767 रुपये प्रति शेयर तक की ऊंचाई पर भी गया जिससे इंवेस्टर्स का लाभ और ज्यादा बढ़ गया. 

आईपीओ के बारे में जानें डिटेल्स

भारती हेक्साकॉम का 4275 करोड़ रुपये का आईपीओ निवेशकों के लिए 3 अप्रैल 2024 से 5 अप्रैल 2024 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए आया है और इसमें एक भी फ्रेश शेयर जारी नहीं किए गए. आईपीओ के जरिए भारती हेक्साकॉम के कुल 7.5 करोड़ शेयरों की बिक्री की गई है.

कैसा रहा था भारती हेक्साकॉम के आईपीओ का रिस्पॉन्स

भारती हेक्साकॉम का आईपीओ कुल 29.88 गुना सब्सक्राइब हुआ था और इसमें भी खास तौर पर संस्थागत निवेशकों का कोटा कुल 48.57 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ. गैर संस्थागत निवेशकों की कैटगरी 10.52 गुना सब्सक्राइब हुई जबकि रिटेल निवेशकों का कोटा 2.83 गुना सब्सक्राइब हुआ था.

जानें आईपीओ में किसका कितना हिस्सा बिका

टेलीकम्यूनिकेशंस कंसलटेंट्स ऑफ इंडिया (TCIL) ऑफर फॉर सेल के जरिए 7.5 करोड़ शेयर्स या 15 फीसदी हिस्सेदारी इस आईपीओ में बेच चुकी है. भारती हेक्साकॉम में सुनील भारती मित्तल के भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की 70 फीसदी हिस्सेदारी है और 30 फीसदी हिस्सेदारी टीसीआईएल (TCIL) के पास है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 74,900 के नीचे-निफ्टी में गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget