एक्सप्लोरर

आखिर क्यों लगातार सात दिनों से क्रैश हो रहे अडानी पोर्ट्स के शेयर, कहीं निवेशकों को इस बात को तो डर नहीं

Adani Ports Share: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच जब से जंग शुरू हुआ है, तब से लगातार अडानी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. आज भी शेयर में 2 परसेंट की गिरावट आई है.

Adani Ports Share: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APEZ) के शेयर आज भी 2 परसेंट की गिरावट के साथ 1343.15 रुपये पर पहुंच गए. यह लगातार सातवां सेशन है, जब APEZ के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है. कल यानी कि 18 जून को भी दिन में शेयर 2 परसेंट गिरकर 1,369 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे. 

लगातार सात दिन से क्रैश हो रहे शेयर 

ईरान और इजरायल के बीच जब से जंग शुरू हुआ है, तब से अडानी पोर्ट्स के शेयर टूट रहे हैं. गुरुवार को जंग का सातवां दिन है. दरअसल, निवेशक मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायल में इसके प्रमुख बंदरगाह हाइफा पोर्ट की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. दोनों मुल्कों में जारी संघर्ष गहराता जा रहा है. जब से जंग की शुरुआत हुई है, तब से दोनों एक-दूसरे पर मिसाइलों व ड्रोन से लगातार हमला बोल रहे हैं. ईरान ने इजरायल पर 400 से अधिक मिसाइलें दागी हैं और सैकड़ों ड्रोन लॉन्च किए हैं. 

इजरायल पर ईरान का ताबड़तोड़ हमला

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि ईरान की तरफ से किए गए हमले में उनके 24 नागरिक मारे गए हैं और 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं. आलम यह है कि 3,800 से ज्यादा निवासियों को मजबूरन संवेदनशील क्षेत्रों से निकलना पड़ा है. इसके अलावा, हाल ही में ईरान ने हाइफा पोर्ट और इसके पास की एक रिफाइनरी को निशाना बनाया था. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मिडिल ईस्ट में तनाव का अडानी पोर्ट्स से क्या लेना-देना है, जो इसके लगातार सात दिनों से इसके शेयर क्रैश हो रहे हैं?

क्यों गिर रहे अडानी पोर्ट्स के शेयर?  

दरअसल, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APEZ) ने जनवरी 2023 में इजरायल के गैडोट ग्रुप के साथ मिलकर कुल 1.18 बिलियन डॉलर में हाइफा पोर्ट की 70 परसेंट हिस्सेदारी खरीद ली. यह पोर्ट इजरायल के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है.

अब निवेशकों के मन में इस बात की चिंता है कि अगर ईरान हाइफा पोर्ट पर हमला बोलता है, तो इससे व्यवसायिक गतिविधियां रूक सकती है. नतीजतन, करोड़ों रुपयों का नुकसान हो सकता है. हालांकि, अडानी ग्रुप के CFO ने यह साफ कह दिया है कि हाइफा पोर्ट पर संघर्ष का कोई असर नहीं पड़ा है और यह पूरी तरह से काम कर रहा है. 

इधर, निवेशकों में कुछ इस कदर डर का माहौल है कि पिछले पांच दिनों में अदानी पोर्ट्स के शेयरों में 6 परसेंट से अधिक की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयरों में 13 परसेंट से अधिक की तेजी भी देखी गई है. वहीं, पिछले एक साल में इसके शेयर में 5 परसेंट की गिरावट भी दर्ज की गई. यानी कि APEZ के शेयरों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें: 

पिता के बताए रास्ते पर चल रहे मुकेश अंबानी के दोनों बेटे, कम उम्र में ही बन गए अकूत संपत्ति के मालिक; नेटवर्थ कर देगी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
Gold Silver Price Today: 15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget