एक्सप्लोरर

पिता के बताए रास्ते पर चल रहे मुकेश अंबानी के दोनों बेटे, कम उम्र में ही बन गए अकूत संपत्ति के मालिक, नेटवर्थ कर देगी हैरान

Anant And Akash Ambani: 360 वन वेल्थ और क्रिसिल ने अपनी इस स्टडी में 2,013 अमीर भारतीयों को शामिल किया. इस लिस्ट में टॉप पर मुकेश अंबानी के दोनों बेटे आकाश और अनंत अंबानी हैं.

Anant And Akash Ambani: मुकेश अंबानी के दोनों बेटे आकाश और अनंत अंबानी संयुक्त रूप से भारत के सबसे अमीर आदमी बन चुके हैं. 360 वन वेल्थ (पहले IIFL वेल्थ) और क्रिसिल की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में अनंत और आकाश अंबानी 3.59 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ टॉप पर हैं. 

लिस्ट में शामिल किए गए 2013 अमीर भारतीय 

360 वन वेल्थ और क्रिसिल ने अपनी इस स्टडी में ऐसे 2,013 भारतीयों को शामिल किया, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर संपत्ति बनाई. इन सभी व्यक्तियों की संपत्ति कुल मिलाकर लगभग 100 लाख करोड़ रुपये है, जो देश की GDP का लगभग एक तिहाई हिस्सा है. इस रिपोर्ट में केवल उन्हीं लोगों को शामिल किया गया, जिनके पास कम से कम 500 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 

मुंबई में सबसे ज्यादा अमीर आदमी

रिपोर्ट में यह भी बात सामने आई कि मुंबई भारत की फाइनेंशियल कैपिटल बनती जा रही है. यहां रहने वाले 577 व्यक्ति 360 वन वेल्थ और क्रिसिल की सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में शामिल है, जिनकी कुल संपत्ति में 40 परसेंट तक की हिस्सेदारी है. 17 परसेंट हिस्सेदारी के साथ दिल्ली दूसरे, 8 परसेंट हिस्सेदारी के साथ बेंगलुरु तीसरे और 5 परसेंट हिस्सेदारी के साथ अहमदाबाद चौथे स्थान पर है. 

40 साल से कम उम्र में हासिल किया बड़ा मुकाम

इस लिस्ट में अकूत संपत्ति बनाने वाले 40 साल से कम उम्र के 143 व्यक्ति भी शामिल किए गए, जिनमें से कई डिजिटल वेंचर्स के जरिए यह मुकाम हासिल किया है. भारतपे के को-फाउंडर शाश्वत नकरानी 27 साल की उम्र में लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं. इस लिस्ट में 161 व्यक्तियों के पास 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जबकि 169 व्यक्तियों के पास 5,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये के बीच संपत्ति है. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा ग्रुप और अदानी ग्रुप जैसे कई बड़े कॉर्पोरेट घरानों के प्रमोटरों के पास लगभग 36 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है. रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकिंग, टेलीकॉम और एविएशन सेक्टर से जुड़े लोगों के पास सबसे अधिक दौलत है, जो 7,900 करोड़ रुपये से लेकर 8,500 करोड़ रुपये के बीच है. फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर भी जुड़े कई अमीर लोग लिस्ट में शामिल हैं. इनके बाद, फाइनेंशियल सर्विसेज और आईटी से जुड़े लोग हैं. 

महिलाओं का भी योगदान कम नहीं 

भारत की कुल संपत्ति में महिलाओं की हिस्सेदारी 24 परसेंट है. इसमें फार्मास्युटिकल सेक्टर से जुड़ीं महिलाओं की भागीदारी सबसे ज़्यादा 33 परसेंट है, उसके बाद फाइनेंशियल सर्विसेज की महिलाओं की हिस्सेदारी 24 परसेंट है.  ईशा अंबानी इस लिस्ट में सबसे अमीर महिला हैं. 

ये भी पढ़ें:

अब अपनी मर्जी से शेयर बाजार से हट सकेंगी PSU कंपनियां, जानें SEBI के लिए कई बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच

वीडियोज

Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget