एक्सप्लोरर

अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड ने की 8 एडवांस्ड हार्बर टग की खरीद, कोचीन शिपयार्ड के शेयर भागे

Adani Ports and SEZ Achievement: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने आठ अत्याधुनिक हार्बर टग की खरीद की है, जिसका कुल कॉन्ट्रैक्ट मूल्य 450 करोड़ रुपये है.

Adani Ports and SEZ Achievement: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी ने शुक्रवार को कहा कि एपीएसईजेड ने आठ अत्याधुनिक हार्बर टग की खरीद की है, जिसका कुल कॉन्ट्रैक्ट मूल्य 450 करोड़ रुपये है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में करण अडानी ने कहा कि कंपनी ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को हार्बर टग के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है. इस खबर के दम पर कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में आज जबरदस्त उछाल देखा गया है और 73.25 रुपये या 5 फीसदी की उछाल देखी गई है और ये 1539.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए हैं.

करण अडानी ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा 

करण अडानी ने पोस्ट में लिखा, "450 करोड़ रुपये मूल्य के 8 एडवांस्ड टग हमारे बेड़े को 152 तक बढ़ा देंगे. यह रिकॉर्ड ऑर्डर समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा और दक्षता के अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हुए आत्मनिर्भरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है." कंपनी के मुताबिक इन टगों की डिलीवरी दिसंबर 2026 में होने की उम्मीद है और मई 2028 तक जारी रहेगी, जिससे भारतीय बंदरगाहों में वेसल ऑपरेशन की दक्षता और सुरक्षा में सुधार होगा.

इससे पहले, एपीएसईजेड ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को ओशन स्पार्कल लिमिटेड के लिए दो, 62-टन बोलार्ड पुल एएसडी (अजीमुथिंग स्टर्न ड्राइव) टगों के निर्माण का ठेका दिया था, जिनमें से दोनों को समय से पहले डिलीवर किया गया और पारादीप पोर्ट और न्यू मैंगलोर पोर्ट पर तैनात किया गया. कंपनी ने कहा कि वर्तमान में तीन अतिरिक्त एएसडी टगों का निर्माण चल रहा है, जिससे कुल ऑर्डर 13 टगों तक पहुंच गया है, जिसका उद्देश्य बंदरगाह क्षेत्र में कुशल और विश्वसनीय सेवाओं के लिए एक युवा बेड़ा प्रदान करना है.

भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी कंपनी के मुताबिक यह पहल जहाज निर्माण में सस्टेनेबल प्रैक्टिस के महत्व को रेखांकित करती है और भारत के आर्थिक विकास में समुद्री उद्योग के रणनीतिक महत्व को पुष्ट करती है.

अडानी पोर्ट्स भारत में सबसे बड़ा बंदरगाह डेवलपर और ऑपरेटर

अडानी पोर्ट्स भारत में सबसे बड़ा बंदरगाह डेवलपर और ऑपरेटर है, जिसके वेस्टर्न पोर्ट पर 7 रणनीतिक रूप से लोकेटेड पोर्ट्स और टर्मिनल हैं. इसके अलावा 8 पोर्ट और टर्मिनल पूर्वी तट पर हैं, जो कि कुल मिलाकर देश के बंदरगाह वॉल्यूम का 27 फीसदी प्रतिनिधित्व करते हैं.

ये भी पढ़ें

आरबीआई का तोहफा, थर्ड पार्टी एप्स के जरिए प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स के लिए UPI एक्सेस को मंजूरी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget