एक्सप्लोरर

Adani Group: अडानी ग्रुप को नहीं मिलेगी धारावी की जमीन, सरकार को देने होंगे सारे घर

Dharavi Redevelopment Project: एशिया की सबसे बड़ी स्लम धारावी के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं. यह प्रोजेक्ट गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप बना रहा है.

Dharavi Redevelopment Project: एशिया की सबसे बड़ी स्लम धारावी की जमीन अडानी ग्रुप को नहीं मिलने वाली है. मुंबई के धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट (Dharavi Redevelopment Project) को गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप (Adani Group) डेवलप कर रहा है. वह यहां घरों का निर्माण करेगा और उन्हें सरकारी विभागों को सौंप देगा. धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही थीं. 

घर और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी तैयार कर सरकार को सौंपेगा अडानी ग्रुप 

कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) ने आरोप लगाया था कि अडानी ग्रुप धारावी की जमीन हड़पने के प्रयास में है. सूत्रों के हवाले से बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले सारे मकान हाउसिंग डिपार्टमेंट को मिलने वाले हैं. अडानी ग्रुप ने यह प्रोजेक्ट इंटरनेशनल बिडिंग से हासिल किया था. अब वह महाराष्ट्र सरकार के साथ ज्वॉइंट वेंचर धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (DRPPL) के माध्यम से घर और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी बनाएगा. फिर उन्हें सरकार को वापस दे देगा. सूत्रों ने कहा कि जमीन सरकार द्वारा तय दरों पर आवंटित की जाएगी.

धारावी के हर किराएदार को मिलेगा सस्ता घर 

सूत्रों ने कहा कि धारावी से लोगों को बाहर निकालने के आरोप मनगढ़ंत हैं. सरकार के 2022 के आदेश में यह शर्त रखी गई है कि धारावी के प्रत्येक किरायेदार को एक घर दिया जाएगा. धारावी में रहने वाले किसी भी आदमी को विस्थापित नहीं किया जाएगा. लोगों को घर खरीदने या किराए पर लेने के विकल्प दिए जाएंगे. 1 जनवरी, 2000 को या उससे पहले मौजूद मकानों के किराएदार इस योजना के पात्र होंगे. धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत 350 वर्ग फुट का एक फ्लैट आवंटित किया जाएगा. 

कुर्ला मदर डेयरी की जमीन पर लग रहे आरोप गलत 

कुर्ला मदर डेयरी की जमीन आवंटन के आरोप पर सूत्रों ने कहा कि जमीन डीआरपी को मिलेगी न कि अडानी या डीआरपीपीएल को. प्रोजेक्ट को लेकर एक फर्जी कहानी फैलाई जा रही है. इससे धारावी वालों का ही नुकसान होगा. धारावी प्रोजेक्ट के जरिए सरकार यहां रहने वाले लगभग 10 लाख से ज्यादा निवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाना चाहती है. इस प्रोजेक्ट के चलते धारावी के युवाओं को बेहतर रोजगार और अच्छा जीवन भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें 

Paytm Crisis: पेटीएम बेचने जा रही अपना यह कारोबार, जोमाटो से चल रही बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget