एक्सप्लोरर

Adani Group: तेलंगाना में 12400 करोड़ रुपये का निवेश करेगा अडानी ग्रुप, दावोस में हुए एमओयू

Investment in Telangana: अडानी समूह और तेलंगाना सरकार के बीच हुए इन समझौतों से राज्य में कई प्रोजेक्ट आएंगे. साथ ही वहां के स्टार्टअप एवं लघु उद्योगों को भी काम मिलेगा.

Investment in Telangana: अडानी समूह (Adani Group) ने तेलंगाना में 12400 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला किया है. तेलंगाना सरकार (Government of Telangana) और अडानी ग्रुप के बीच चार एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर भी हुए हैं. दावोस में चल रही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की उपस्थिति में इस समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. 

5000 करोड़ रुपये के निवेश से 100 मेगावाट का डाटा सेंटर बनेगा 

तेलंगाना सरकार के मुताबिक, इस निवेश से राज्य की आर्थिक प्रगति में और बढ़ोतरी होगी. साथ ही तेलंगाना में ग्रीन एनर्जी विकास की दिशा में बेहतर काम किया जा सकेगा. अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Limited) राज्य में 5000 करोड़ रुपये के निवेश से 100 मेगावाट का डाटा सेंटर बनाने को राजी हुई है. इसे ग्रीन एनर्जी से रौशन किया जाएगा. यह डाटा सेंटर लगभग 5 साल में बनकर तैयार हो जाएगा. इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग और स्टार्टअप की भी मदद लेगी, जो कि सप्लायर के तौर पर इसमें जुड़ेंगे. इससे लगभग 600 लोगों को रोजगार मिलेगा.  

दो पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट और सीमेंट प्लांट भी खुलेगा 

इसके अलावा अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Limited) लगभग 5000 करोड़ रुपये के निवेश से राज्य में दो पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट भी बनाएगी. इनमें से एक 850 मेगावाट का प्रोजेक्ट कोयाबेस्टागुडम और दूसरा 500 मेगावाट का प्रोजेक्ट नाचाराम में खोला जाएगा. इसके साथ ही अंबुजा सीमेंट भी 5 साल में 1400 करोड़ रुपये के निवेश से 6 एमटीपीए क्षमता का प्लांट खोलेगी. यह यूनिट 70 एकड़ में फैली होगी. इससे लगभग 4000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा. 

ड्रोन एवं मिसाइल सिस्टम में भी निवेश करेगा अडानी ग्रुप 

अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजी (Adani Defence Systems and Technologies) ने राज्य में 10 साल के अंदर लगभग 1000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया है. इस रकम से अडानी एयरोस्पेस पार्क में ड्रोन एवं मिसाइल सिस्टम की रिसर्च, डेवलपमेंट, डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और इंटीग्रेशन किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के जरिए लगभग 1000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें 

IANS News Agency: अडानी के कंट्रोल में आई आईएएनएस न्यूज एजेंसी, हिस्सेदारी बढ़ाकर 76 फीसदी की 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की टॉप 500 कंपनियों में सिर्फ 9 फीमेल CEO और 25 MD, बोर्ड में भी महिलाओं की हिस्सेदारी कम
देश की टॉप 500 कंपनियों में सिर्फ 9 फीमेल CEO और 25 MD, बोर्ड में भी महिलाओं की हिस्सेदारी कम
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget