एक्सप्लोरर

Adani Acquisition: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद पहली बड़ी डील, अब ट्रेन का सफर भी कराएंगे गौतम अडानी

Adani Group New Deal: जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह ने नई कंपनियों को खरीदने की अपनी आक्रामक रणनीति टाल दी थी. लंबे अंतराल के बाद समूह नया डील करने जा रहा है...

भारत के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) का अडानी समूह (Adani Group) पहले से ही बंदरगाह से लेकर हवाईअड्डे तक मौजूदगी रखता है. अब अडानी समूह ट्रेन से सफर कराने के क्षेत्र में कदम रखने जा रहा है. इसके लिए गौतम अडानी का समूह एक नई डील करने की तैयारी में है, जो जनवरी महीने में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Report) सामने आने के बाद समूह की पहली बड़ी डील भी होगी.

अडानी एंटरप्राइजेज ने दी जानकारी

गौतम अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने इस डील के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि वह स्टार्क एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (Stark Enterprises Pvt Ltd) की 100 फीसदी इक्विटी का अधिग्रहण करेगी. स्टार्क एंटरप्राइजेज ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन का संचालन करती है. इस तरह डील से ट्रेनमैन (Trainman) प्लेटफॉर्म अडानी समूह का हिस्सा हो जाएगा.

कई कंपनियों को मिलेगी टक्कर

अडानी एंटरप्राइजेज ने अभी यह नहीं बताया है कि इस डील की वैल्यू क्या होगी यानी वह ट्रेनमैन को कितने में खरीदने वाली है, यह अभी पता नहीं है. हालांकि यह तय है कि इस डील से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग कंपनियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने वाली है. ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के मामले में आईआरसीटीसी का दबदबा है. ट्रेनमैन समेत कई अन्य प्राइवेट प्लेयर्स आईआरसीटीसी से ऑथेराइजेशन लेकर ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा देते हैं.

इस अनुषंगी के जरिए होगी डील

अडानी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजारों से कहा है कि यह डील उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी अडानी डिजिटल लैब्स के जरिए होने जा रही है. अडानी डिजिटल लैब्स ने स्टार्क एंटरप्राइजेज की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए उसके साथ शेयर खरीद अनुबंध किया है.

हाल ही में जुटाई थी पूंजी

स्टार्क एंटरप्राइजेज गुरुग्राम बेस्ड एक स्टार्टअप है, जिसकी स्थापना आईआईटी रुड़की के विनीत चिरानिया और करण कुमार ने मिलकर की थी. कंपनी ने हाल ही में एक फंडिंग राउंड में 1 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटाई थी. फंडिंग राउंड में गुडवाटर कैपिटल, हेम एंजल्स समेत अमेरिकी निवेशकों के एक समूह ने हिस्सा लिया था.

कई सौदों से हटा था अडानी समूह

यह डील अडानी समूह के लिए भी काफी अहम हो जाती है, क्योंकि जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद यह उसकी पहली बड़ी डील होने वाली है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अडानी समूह को भारी नुकसान हुआ था. जिसके कारण अडानी समूह ने कई प्रस्तावित सौदों से कदम पीछे खींच लिए थे.

ये भी पढ़ें: आरटीआई से हैरान करने वाला खुलासा, गायब हो गए 88 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के नए नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget