एक्सप्लोरर

Gautam Adani: FPO के बाद बॉन्ड से भी अडानी ग्रुप ने कर लिया किनारा, 10 अरब रुपये जुटाने का था प्लान  

Adani Enterprises Bond: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज के स्टॉक में बड़ी गिरावट आई है. अडानी ग्रुप का मार्केट कैप करीब आधा हो चुका है.

Gautam Adani News: अडानी ग्रुप (Adani Group) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अब पहले 20 हजार करोड़ का एफपीओ रद्द किया गया था और हालिया अपडेट के मुताबिक 10 अरब रुपये (122 मिलियन डॉलर) का बॉन्ड भी रद्द कर दिया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट में भारी नुकसान के बाद कंपनी ने बॉन्ड को वापस लेने का फैसला लिया है. 

ब्लूमबर्ग ने अपने दिसंबर की रिपोर्ट में जानकारी दी थी कि भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की फ्लैगशिप फर्म ने जनवरी में एक पब्लिक नोट जारी करने का प्लान किया था, जिसके लिए कंपनी एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, एके कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल और ट्रस्ट कैपिटल के साथ मिलकर काम कर रहा थी, अब इसे कैंसिल कर दिया गया है. 

अडानी एंटरप्राइजेज के स्टॉक में हो रही तेज गिरावट 

गौतम अडानी की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के स्टॉक में एक हफ्ते के दौरान 46 फीसदी से अधिक की गिरावट हो चुकी है. शुक्रवार को ही इसके शेयर में 35 फीसदी तक की गिरावट हो चुकी थी. हालांकि बाद में कंपनी ने रिकवरी की थी और यह 1,531 रुपये पर बंद हुआ था. अडानी ग्रुप के मार्केट कैप (Adani Group Matrket Cap) में भी बड़ी गिरावट हुई है. 24 जनवरी को 19.4 लाख करोड़ रुपये था, जो शुक्रवार को 9.4 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका था. 

हिंडनबर्ग ने क्या लगाया था आरोप 

अडानी ग्रुप पर अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म ने आरोप लगाते हुए कहा ​था कि अडानी ग्रुप पर काफी ज्यादा कर्ज है. इसके साथ ही गौतम अडानी के ज्यादातर कंपनियों के शेयर 85 प्रतिशत ओवरवैल्यूड हैं. इस रिपोर्ट के आने के बाद शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में भारी गिरावट के बाद इसका प्राइस एफपीओ के दाम से भी नीचे चला गया था जिसको देखते हुए अडानी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ का एफपीओ वापस ले लिया था. 

टॉप 20 से बाहर गौतम अडानी 

दुनिया के अमीरों की​ लिस्ट में कभी दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाले गौतम अडानी अब टॉप 20 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी 21वें नंबर पर हैं और इनकी कुल संपत्ति 59 अरब डॉलर है. इस साल इनकी संपत्ति में 61.6 अरब डॉलर की गिरावट हुई है. 

यह भी पढ़ें

Adani Group Debt: Axis Bank का अडानी ग्रुप पर आया बयान, कर्ज की रकम बताने के साथ कही ये बड़ी बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना रोज मेहनत के भी हो सकती है तगड़ी कमाई! जानें पैसिव इनकम बनाने के आसान और स्मार्ट तरीके...
बिना रोज मेहनत के भी हो सकती है तगड़ी कमाई! जानें पैसिव इनकम बनाने के आसान और स्मार्ट तरीके...
पेपर वाला नहीं, अब आएगा E-Cheque! RBI ने 'पेमेंट्स विजन 2028' डॉक्यूमेंट में रखा प्रस्ताव
पेपर वाला नहीं, अब आएगा E-Cheque! RBI ने 'पेमेंट्स विजन 2028' डॉक्यूमेंट में रखा प्रस्ताव
क्या क्रेडिट कार्ड से भी भरा जा सकता है इनकम टैक्स? जानिए क्या है पूरा प्रॉसेस?
क्या क्रेडिट कार्ड से भी भरा जा सकता है इनकम टैक्स? जानिए क्या है पूरा प्रॉसेस?
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! 10 साल में सबसे बड़ी कमजोरी, जानिए आगे कैसी रहेगी रुपये की चाल...
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! 10 साल में सबसे बड़ी कमजोरी, जानिए आगे कैसी रहेगी रुपये की चाल...

वीडियोज

Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
Iran Israel America War: Hormuz पर हालात और ज्यादा विस्फोटक होते जा रहे | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
धुरंधर’ के मेकर्स संग रामचरण की बड़ी डील, अब ‘Peddi’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
धुरंधर’ के बाद मेकर्स का नया दांव, अब ‘पेडी’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
चेन्नई-मुंबई से KKR और RCB तक, एक क्लिक में जानें IPL 2026 की सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई-मुंबई से KKR और RCB तक, जानें IPL 2026 की सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Painkiller Infused Ice Cream : कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
"मुझे पाकिस्तान पसंद है" भारत घूमने आए विदेशी टूरिस्ट ने किया दावा तो उठा ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल
Embed widget