एक्सप्लोरर

Adani Group Debt: Axis Bank का अडानी ग्रुप पर आया बयान, कर्ज की रकम बताने के साथ कही ये बड़ी बात

Axis Bank on Adani Group: SBI के बाद अब एक्सिस बैंक ने अडानी ग्रुप को दिए गए लोन के बारे में जानकारी दी है. आइए जानते हैं बैंक का कितना बकाया अडानी ग्रुप पर है.

Adani Group: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों से अडानी ग्रुप पर कर्ज को लेकर जानकारी मांगी थी. अब प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने जवाब दिया है कि अडानी ग्रुप को बैंक की ओर से दिया गया कर्ज, कुल लोन का 0.94 प्रतिशत है. बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी देते हुए कहा कि हम किसी भी कंपनी को सिक्योरिटी, देनदारी और लोन चुकाने की क्षमता के आधार पर ही लोन की रकम देते हैं. 

बैंक ने आगे ​कहा कि इस कारण अडानी को दिए गए लोन पर हम सहज हैं. बैंक ने बताया कि फंड आधारित लोन 0.29 प्रतिशत है, जबकि नॉन फंड आधारित लोन 0.58 प्रतिशत है. 31 दिसंबर 2022 के आंकड़ों के अनुसार बैंक ने 0.07 प्रतिशत का निवेश किया है. एक्सिस बैंक ने बताया कि उसके पास 31 दिसंबर 2022 तक 1.53 प्रतिशत के स्टैंडर्ड एसेट कवरेज के साथ एक मजबूत बैलेंस शीट है. 

किन किन सेक्टरों के लिए दिया कर्ज 

बैंक ने अपने फाइलिंग में जानकारी दी है कि अडानी ग्रुप के पावर, ट्रांसमिशन, पोर्ट, गैस डिस्ट्रीब्यूशन जैसे सेक्टरों को लोन दिया गया है. एक्सिस बैंक से पहले देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की ओर से भी अडानी ग्रुप को दिए गए लोन के बारे में जानकारी दी गई थी. बैंक ने बताया था कि दिया गया लोन 27 हजार करोड़ रुपये हैं. बैंक ने कहा था कि किसी तरह की कोई चिंता की बात नहीं है. 

इन बैंकों ने भी दिया लोन 

एक्सिस से पहले एसबीआई ने बताया था कि 27000 करोड़ रुपये का लोन दिया था. वहीं दूसरे सबसे बड़े पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का 7000 करोड़ रुपये का बकाया है. इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा का कुल 7,000 करोड़ रुपये का बकाया है. बैंकों ने किसी भी चिंता को लेकर इनकार किया है. 

अडानी ग्रुप पर संकट जारी 

बता दें कि अडानी ग्रुप के कंपनियों के स्टॉक में तेज गिरावट अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद हो रही है. यूएस फर्म ने फर्म पर फ्रॉड और शेयर के वैल्यूवेशन को लेकर आरोप लगाए थे, जिसे अडानी ग्रुप ने खारिज कर दिया है. हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट जारी की थी. इसके बाद अडानी ग्रुप ने अपने 20,000 करोड़ के एफपीओ को विड्रॉ कर दिया. 

यह भी पढ़ें

Adani Group: RBI के बाद अब SEBI का बड़ा बयान, अडानी ग्रुप का नाम लिए बिना कहा- बाजार से नहीं होने देंगे खिलवाड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget