एक्सप्लोरर

2.5 अरब डॉलर के डील वाली खबरों पर आया अडानी समूह का जवाब, बताया असली सच्चाई

इस मुद्दे की शुरुआत तब हुई जब शेयर बाजारों ने समूह से इस मामले पर सफाई मांगी. खासतौर से तब, जब अमेरिका में अडानी समूह के संस्थापक पर रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर अभियोग लगाया गया.

भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी के लिए ये सप्ताह कुछ ज्यादा ठीक नहीं रहा. अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट और एक्सचेंज कमीशन द्वारा लगाए गए आरोपों की वजह से अडानी समूह के शेयर बुरी तरह से गिर गए थे. हालांकि, दूसरे दिन ही इन शेयरों में रिकवरी भी देखने को मिली.

अभी अडानी समूह अमेरिका वाले मामले से उबर ही रहा था, कि खबर फैल गई कि अब केन्या ने भी अडानी से हुई अपनी 2.5 अरब डॉलर की डील कैंसल कर दी है. हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है, इसका जवाब खुद अडानी समूह ने दिया है.

क्या कहा अडानी समूह ने 

अरबपति गौतम अडानी के समूह ने शनिवार को इस मामले में स्पष्ट किया कि केन्या के मुख्य हवाई अड्डे के संचालन के लिए उन्होंने कोई डील नहीं की है. दरअसल, अमेरिकी अभियोग के बाद यह खबरें सामने आई थीं कि केन्या ने अडानी समूह के साथ 2.5 अरब डॉलर से अधिक के सौदे को रद्द कर दिया है. अडानी समूह ने कहा कि पिछले महीने केन्या में 30 वर्षों के लिए प्रमुख विद्युत पारेषण लाइनों के निर्माण और संचालन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया था.

हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि यह परियोजना भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के डिस्क्लोजर नियमों के तहत नहीं आती है, इसलिए इसके रद्द होने पर किसी औपचारिक घोषणा की जरूरत नहीं है.

क्या था पूरा मामला

दरअसल, इस मुद्दे की शुरुआत तब हुई जब शेयर बाजारों ने समूह से इस मामले पर सफाई मांगी. खासतौर से तब, जब अमेरिका में अडानी समूह के संस्थापक पर रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर अभियोग लगाया गया और इसके बाद केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो द्वारा कुछ खरीद प्रक्रियाओं को रद्द करने की खबरें आईं. कहा जा रहा था कि इस सौदे के अंतर्गत केन्या के सबसे प्रमुख हवाई अड्डे का नियंत्रण अडानी समूह की एक सहायक कंपनी को मिल सकता था.

कोई समझौता नहीं हुआ

अडानी समूह की प्रमुख कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, जो हवाईअड्डा संचालन में शामिल है, ने शेयर बाजार को जानकारी दी कि उन्होंने इस साल अगस्त में केन्या में हवाई अड्डों के उन्नयन (Upgrades), आधुनिकीकरण और प्रबंधन के लिए एक सहायक कंपनी स्थापित की थी. हालांकि, अडानी समूह ने अपने बयान में यह स्पष्ट किया कि परियोजना के लिए अभी तक केन्या के किसी भी प्राधिकरण के साथ कोई निश्चित समझौता नहीं हुआ है.

समूह ने यह भी कहा कि कंपनी संबंधित प्राधिकरणों के साथ बातचीत कर रही थी, लेकिन अभी तक न तो समूह और न ही उसकी कोई सहायक कंपनी केन्या में किसी हवाई अड्डा परियोजना में शामिल है. अडानी समूह ने इस बारे में कहा कि केन्या द्वारा किसी भी हवाई अड्डा सौदे को रद्द करने की खबरों की उन्होंने न तो पुष्टि की है और न ही खंडन.

दरअसल, अडानी समूह का स्पष्टीकरण उस पारदर्शिता को बनाए रखने का एक प्रयास है, जो कंपनी की छवि और निवेशकों के भरोसे के लिए महत्वपूर्ण है. अडानी समूह की ओर से यह भी कहा गया है कि वे अपनी परियोजनाओं में स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हैं और इसी प्रकार की नीतियों का पालन केन्या में भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Gold Price: सोने की कीमतों में भारी उछाल, 7 दिन में इतने हजार बढ़ गए दाम, जानें अपने शहर का रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget