एक्सप्लोरर

Gold Price: सोने की कीमतों में भारी उछाल, 7 दिन में इतने हजार बढ़ गए दाम, जानें अपने शहर का रेट

अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो यहां 24 नवंबर को, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 79790 रुपये है. जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 73150 रुपये है.

गोल्ड आम आदमी की पहुंच से फिर दूर होने लगा है. रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और उसमें अमेरिका की दिलचस्पी, लोगों को सोने में निवेश करने के लिए प्रेरित कर रही है. दरअसल, जब दुनियाभर में तनाव की स्थिति हो और किसी बड़े युद्ध की संभावना दिख रही हो, तो लोग सबसे सेफ निवेश सोने को समझते हैं. यही वजह है कि इस स्थिति में सोने का भाव आसमान छूने लगता है. चलिए, आज इस खबर में आपको बताते हैं कि आपके शहर में सोने का रेट क्या चल रहा है और एक हफ्ते में सोना कितना ज्यादा महंगा हो गया है.

कितना महंगा हुआ सोना

पिछले एक सप्ताह की बात करें तो सोने की कीमत में 3990 रुपये की बढ़त देखी जा रही है. सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. चांदी की कीमतों की बात करें तो इसमें प्रति किलो 2500 रुपये की बढ़त पिछले एक हफ्ते में देखी जा सकती है. मौजूदा समय में चांदी 92000 रुपये प्रति किलो बिक रही है.

आपके शहर में सोने का रेट

अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो यहां 24 नवंबर को, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 79790 रुपये है. जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 73150 रुपये है. वहीं अगर आप मुंबई में रहते हैं तो यहां 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 79640 रुपये है. 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो, यहां इसके 10 ग्राम की कीमत 73000 रुपये है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी सेम रेट है.

चेन्नई की बात करें तो यहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79640 रुपये है. वहीं, 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73000 रुपये है. भोपाल और अहमदाबाद में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 79600 रुपये है और 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,050 रुपये है. हैदराबाद की बात करें तो यहां, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79640 रुपये है और 22 कैरेट सोने की कीमत 73000 है.

जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में सोने की कीमत

जयपुर में जहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,790 रुपये है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम 73150 रुपये है. चंडीगढ़ में भी 22 कैरेट और 24 कैरेट का यही रेट चल रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो वहां भी यही रेट चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Elon Musk: एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स! टेस्ला सीईओ की नेट वर्थ 348 बिलियन डॉलर के पार 

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget