एक्सप्लोरर

Adani Group: अडानी ग्रुप की ये कंपनियां होने वाली हैं एक, बनेगी विशाल कंपनी

Adani Group Business: अडानी ग्रुप ने पिछले कुछ सालों में कई कंपनियों का अधिग्रहण किया है. अब वह इन्हें एक ही कंपनी के बैनर तले लाना चाहते हैं.

Adani Group Business: गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप (Adani Group) जल्द ही अपने सीमेंट कारोबार का मर्जर करने जा रहा है. अडानी ग्रुप ने पिछले कुछ समय में देश की कई बड़ी सीमेंट कंपनियों को एक के बाद एक खरीदा है. इनमें एसीसी (ACC), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और पेन्ना सीमेंट (Penna Cement) शामिल हैं. अब इन सभी कंपनियों को एक ही कंपनी की छतरी के नीचे लाया जाएगा. अडानी ग्रुप की कोशिश है कि इन कंपनियों के के मर्जर का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए.

दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है अडानी 

जेफ्रीज (Jefferies) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी ग्रुप ने एसीसी और अंबुजा सीमेंट को सितंबर, 2022 में लगभग 6.4 अरब डॉलर में खरीदा था. इन कंपनियों को खरीदकर अडानी ग्रुप अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई थी. अडानी मैनेजमेंट का मानना है कि विलय की लागत से इसमें कोई समस्या नहीं आने वाली है. हालांकि, माइनॉरिटी और मेजोरिटी शेयरहोल्डर्स के हितों पर विचार करने के बाद मर्जर के काम को आगे बढ़ाया जाएगा

इसी महीने खरीदी थी पेन्ना सीमेंट 

अडानी ग्रुप ने पिछले साल दिसंबर में सांघी इंडस्ट्रीज (Sanghi Industries) को 5,185 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस अधिग्रहण के लिए इंटरनल सोर्सेज से पैसा जुटाया गया था. इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने हैदराबाद स्थित पेन्ना सीमेंट को भी 10,420 करोड़ रुपये में खरीद लिया था. इस अधिग्रहण के साथ ही अडानी ग्रुप की सीमेंट उत्पादन क्षमता 89 एमटीपीए (MTPA) हो गई है. कंपनी ने साल 2028 तक सीमेंट प्रोडक्शन क्षमता 140 एमटीपीए करने का लक्ष्य रखा है. फिलहाल आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की अल्ट्राटेक सीमेंट 152.7 एमटीपीए क्षमता के साथ देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है. 

सुधर रहा अंबुजा सीमेंट का वित्तीय प्रदर्शन 

जेफ्रीज ने कहा है कि पेन्ना सीमेंट को खरीदकर अडानी ग्रुप दक्षिण भारत में अपनी स्थिति मजबूत कर लेगी. साथ ही अडानी सीमेंट की समुद्री परिवहन लॉजिस्टिक्स मजबूत होगी. इसमें कोलकाता, गोपालपुर, कराईकल, कोच्चि और कोलंबो में पांच थोक सीमेंट टर्मिनल होंगे. उधर, अंबुजा सीमेंट का वित्तीय प्रदर्शन भी सुधर रहा है. कंपनी का स्टॉक इस साल 22 फीसदी उछलकर 657 रुपये के आसपास चल रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Rich People: 50 लाख रुपये वाले लोअर मिडिल क्लास, 10 लाख वाले गरीब, देश में कौन है रईस, छिड़ गई बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget