एक्सप्लोरर

Rich People: 50 लाख रुपये वाले लोअर मिडिल क्लास, 10 लाख वाले गरीब, देश में कौन है रईस, छिड़ गई बहस

Liquid Net Worth: सोशल मीडिया पर आई इस पोस्ट पर लाखों व्यूज आ चुके हैं. पोस्ट लिखने वाले ने गरीबों से लेकर सुपर रिच तक की नई परिभाषा गढ़ी है.

Liquid Net Worth: देश में अमीर, मिडिल क्लास और गरीब को लेकर इन दिनों एक बहस छिड़ी हुई है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमीरी और गरीबी को लेकर आज के जमाने के हिसाब से नई परिभाषा दी गई. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि आज के जमाने में देश में 50 लाख रुपये कमाने वाला भी लोअर मिडिल क्लास में आता है. वह खुद को अमीर नहीं कह सकता. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इस पर लगभग 8 लाख व्यूज आ चुके हैं. 

सोशल मीडिया पर पोस्ट की पूरी टेबल 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आई इस पोस्ट में सौरव दत्ता नाम के निवेशक ने लिखा कि आज के जमाने में 10 लाख रुपये नेट वर्थ वाला इंसान गरीब है. साथ ही 50 लाख रुपये तक कमाने वाला खुद को लोअर मिडिल क्लास कैटेगरी में रख सकता है. अब एक करोड़ रुपये नेट वर्थ वाले खुद को मिडिल क्लास कह सकता है. साथ ही 2 करोड़ रुपये वाले खुद को अपर मिडिल क्लास और 5 करोड़ रुपये नेट वर्थ वाले खुद को अमीर मान सकते हैं. अगर आप खुद को हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल (HNI) मानते हैं तो आपकी कमाई कम से कम 10 रुपये होनी चाहिए. सौरव दत्ता यूरोप में रहते हैं. उन्होंने अमीर, मिडिल क्लास और गरीब की पूरी टेबल बनाकर 20 जून को सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. इसमें उन्होंने खुद को HNI बताया है.

आदमी के पास ऐसे एसेट हों जिन्हें वह 2 दिन में कैश कर सके

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि अल्ट्रा एचएनआई वो हैं, जिनकी नेट वर्थ फिलहाल 50 करोड़ रुपये है. इससे ज्यादा नेट वर्थ वालों को भी उन्होंने अपनी लिस्ट में जगह दी है. उनके मुताबिक, 200 करोड़ रुपये नेट वर्थ वाला खुद को डोंट केयर वेल्थ कैटेगरी में रख सकता है. अगर आपकी नेट वर्थ 1000 करोड़ रुपये है तो आप इसे जेनरेशनल वेल्थ मान सकते हैं. उन्होंने लिखा कि आदमी के पास सिर्फ ऐसे एसेट होने चाहिए, जिनको वह 2 दिन में कैश कर सके. आपका घर और प्लॉट लिक्विड एसेट नहीं है. गोल्ड को आप लिक्विड एसेट में रख सकते हैं.

सोशल मीडिया पर आ रहे अलग-अलग तरह के कमेंट 

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनसे सहमत और असहमत दिखाई दिए हैं. एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे हमेशा से लगता था कि मैं अपर मिडिल क्लास में आता हूं. मगर, आज खुद को गरीब महसूस कर रहा हूं. एक ने गुस्सा दिखाते हुए लिखा कि आप अपनी दौलत का दिखावा कर रहे हैं. किसी यूजर ने लिखा कि इस टेबल को बनाने के लिए किसी डेटा का इस्तेमाल नहीं किया गया है. हालांकि, पैसे की वैल्यू तेजी से नीचे जा रही है. 

ये भी पढ़ें 

AI नहीं है खतरा, जितनी नौकरियां खत्म करेगी उससे ज्यादा नए जॉब पैदा होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget