एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: दम दिखा रहे अडानी के स्टॉक्स, अडानी विल्मर और एनडीटीवी पर अपर सर्किट, सारे शेयर ग्रीन

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों ने वित्त वर्ष के आखिरी दिन कारोबार की शानदार शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में समूह के सभी 10 शेयर ग्रीन जोन में हैं...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में वित्त वर्ष के अंतिम दिन भी उड़ान जारी है. आज का दिन बाजार के लिए भी अच्छा दिख रहा है और सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 675 अंक से ज्यादा उछल चुका है. अडानी समूह के शेयरों में भी ऐसी ही रैली देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के सारे 10 शेयर बढ़त में हैं, जबकि दो शेयरों पर खुलते ही अपर सर्किट लग गया है.

इन तीनों पर अपर सर्किट

अगर दो-चार अपवाद दिनों को छोड़ दिया जाए तो अडानी समूह (Adani Group) के लगभग सारे शेयरों में एक महीने से ज्यादा समय से तेजी बनी हुई है. फरवरी के पिछले सप्ताह से अडानी के शेयरों में रैली लौटी है. उसके बाद लगभग हर दिन समूह के ज्यादातर शेयर फायदे में ही रहे हैं और आज भी यही सिलसिला जारी है. समूह के दो शेयरों अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और एनडीटीवी (NDTV) की आज की शुरुआत अपर सर्किट के साथ हुई है. चंद मिनटों के कारोबार में अडानी पावर (Adani Power) के शेयर पर भी अपर सर्किट लग गया है. ये तीनों शेयर 5-5 फीसदी की तेजी में हैं.

फ्लैगशिप समेत सारे शेयर ग्रीन

आज जब कारोबार की शुरुआत हुई, समूह के सभी 10 शेयरों ने बढ़त के साथ शुरुआत की. फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) आज भी मजबूती दिखा रहा है. शुरुआत कारोबार में यह करीब 1.50 फीसदी की तेजी में है. इसके अलावा अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), एसीसी (ACC) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) ने भी बढ़त के साथ ही कारोबार की शुरुआत की है.

आज ऐसी हुई शुरुआत:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव (प्रतिशत में)
अडानी एंटरप्राइजेज 1776.00 (2.03%)
अडानी ग्रीन 917.00 (2.58%)
अडानी पोर्ट्स 639.00 (0.39%)
अडानी पावर 191.60 (4.99%)
अडानी ट्रांसमिशन 1025.00 (2.27%)
अडानी विल्मर 406.00 (4.99%)
अडानी टोटल गैस 895.00 (2.70%)
एसीसी 1637.95 (0.70%)
अंबुजा सीमेंट 367.35 (0.80%)
एनडीटीवी 192.20 (5.00%)

सेंसेक्स-निफ्टी की बंपर शुरुआत

घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों आज शुरुआती कारोबार से बढ़त में हैं. बीएसई सेंसेक्स ने चंद मिनटों के कारोबार में 675 अंक से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली थी. एनएसई निफ्टी ने भी कारोबार की शानदार शुरुआत की है. आज शुक्रवार का दिन न सिर्फ इस सप्ताह का आखिरी ट्रेडिंग सेशन है, बल्कि इसके साथ ही वित्त वर्ष भी समाप्त हो रहा है. अब बाजार सोमवार को यानी 03 अप्रैल को खुलेगा, जो नए वित्त वर्ष 2023-24 का पहला सेशन होगा.

ये भी पढ़ें: वित्त वर्ष के अंतिम दिन की शानदार शुरुआत, खुलते ही 675 अंक उछला सेंसेक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget