एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: अडानी समूह की रैली बरकरार, इन 3 शेयरों पर अपर सर्किट, अडानी एंटरप्राइजेज आज भी मजबूत

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों में इस सप्ताह जबरदस्त रैली देखने को मिल रही है. समूह के सभी 10 शेयरों के भाव में लगातार 2 दिन बंपर तेजी आई है.

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में लंबे इंतजार के बाद रैली का दौर फिर से लौट आया है. इसके साथ ही लगातार 3 सप्ताह से चले आ रहे नुकसान के सिलसिले पर भी विराम लग गया है. आज बुधवार के शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के शेयर लगातार तीसरे दिन अच्छी तेजी दिखा रहे हैं.

शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 8 शेयर फायदे में कारोबार कर रहे हैं. इनमें से 2 शेयरों के भाव पर तो खुलते ही अपर सर्किट लग गया है.

इन्होंने लगाया अपर सर्किट

अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एनडीटीवी (NDTV) पर खुलते ही लोअर सर्किट लग गया है. वहीं कारोबार शुरू होते ही फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर 1.50 फीसदी के नुकसान में था, लेकिन कुछ ही देर में इसने रिकवरी कर ली और ग्रीन जोन में लौट आया. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में इससे पहले 3 दिनों में 45 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई थी.

इनके भाव में भी तेजी बरकरार

अडानी ग्रीन (Adani Green) और अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में करीब 4-4 फीसदी की तेजी दिख रही है. इससे पहले दोनों शेयरों के भाव लगातार दो दिनों से अपर सर्किट लग रहा है. अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर भी हल्के फायदे में कारोबार कर रहे हैं.

इन दोनों को भी हुआ नुकसान

दूसरी ओर फ्लैगशिप शेयर के अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) भी नुकसान में है. शुरुआती कारोबार में यह 1 फीसदी से ज्यादा गिरा हुआ है. इसके शेयर का भाव पिछले दो दिनों में 15 फीसदी से ज्यादा चढ़ा था. यह अडानी समूह का पहला शेयर है, जिसने जनवरी में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के असर को पूरी तरह से रिकवर कर लिया है. एसीसी सीमेंट (ACC Cement) का शेयर भी हल्के नुकसान में है.

सुबह 09:40 बजे का हाल:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज 2642.80 (0.40%)
अडानी ग्रीन 1033.80 (4.48%)
अडानी पोर्ट्स 736.00 (0.33%)
अडानी पावर 272.30 (4.57%)
अडानी ट्रांसमिशन 909.90 (5.00%)
अडानी विल्मर 496.00 (1.47%)
अडानी टोटल गैस 795.25 (5.00%)
एसीसी 1812.05 (-0.40%)
अंबुजा सीमेंट 428.55 (0.27%)
एनडीटीवी 205.50 (4.98%)

नुकसान में घरेलू बाजार

घरेलू बाजार को देखें तो आज के कारोबार में खराब शुरुआत दिख रही है. बीएसई सेंसेक्स ने करीब 250 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है, जबकि निफ्टी करीब 75 अंक के नुकसान के साथ खुला है. बाजार आज 3 दिनों की तेजी के बाद नुकसान में जाता दिख रहा है. वैश्विक कारणों से आईटी और बैंकिंग शेयर ज्यादा दबाव में हैं.

ये भी पढ़ें: अडानी के शेयर होने लगे गुलजार, लौटी बहार, 4 कंपनियों का एमकैप 1-1 लाख के पार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
Ethanol Subsidy: एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
अक्टूबर में Apple Pay लॉन्च, लेकिन नहीं मिलेगी UPI सर्विस, इसमें क्या होगा खास?
अक्टूबर में Apple Pay लॉन्च, लेकिन नहीं मिलेगी UPI सर्विस, इसमें क्या होगा खास?

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget