एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: खुलते ही चढ़े अडानी समूह के सारे शेयर, एनडीटीवी और अडानी टोटल गैस में सबसे ज्यादा तेजी

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयर आज लगातार दूसरे दिन तेजी की राह पर हैं. सोमवार के कारोबार में समूह की 10 में से 7 शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयर (Adani Group Stocks) आज मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी की राह पर हैं. समूह के सभी 10 शेयरों ने आज कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भी समूह के ज्यादातर शेयरों में तेजी देखी गई थी और 7 शेयरों के भाव फायदे में रहे थे.

इन दो शेयरों में ज्यादा तेजी

कारोबार की शुरुआत में एनडीटीवी (NDTV) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही. एनडीटीवी के शेयर ने 1.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की, जबकि अडानी टोटल गैस शुरुआती कारोबार में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त में रहा. फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) में भी करीब 1-1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

इस सीमेंट स्टॉक ने खो दी बढ़त

इनके अलावा अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पावर (Adani Power), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर भी ग्रीन जोन में हैं. अडानी समूह के दूसरे सीमेंट स्टॉक एसीसी (ACC Cement) ने कारोबार की शुरुआत तो बढ़त के साथ की, लेकिन शुरुआती चंद मिनटों के कारोबार में इसने तेजी खो दी. सुबह 09:30 बजे यह करीब 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.

आज ऐसी हुई शुरुआत:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव (प्रतिशत में)
अडानी एंटरप्राइजेज 1895.05 (0.84%)
अडानी ग्रीन 967.80 (0.56%)
अडानी पोर्ट्स 669.65 (0.71%)
अडानी पावर 190.00 (0.34%)
अडानी ट्रांसमिशन 1043.40 (0.39%)
अडानी विल्मर 408.90 (0.45%)
अडानी टोटल गैस 958.70 (1.30%)
एसीसी 1780.65 (-0.20%)
अंबुजा सीमेंट 392.65 (0.32%)
एनडीटीवी 189.45 (1.53%)

समूह ने चुका दिए इतने कर्ज

अडानी समूह के शेयरों के लिए आने वाले दिन और बेहतर साबित हो सकते हैं. अडानी समूह लगातार अपने कर्जों को समय से पहले कम कर रहा है और गिरवी रखे गए शेयरों को छुड़ा रहा है. खबरों के अनुसार, अडानी समूह ने मार्च तिमाही के दौरान कम से कम 3 बिलियन डॉलर का बॉन्ड चुकाया है. इसके अलावा तिमाही के दौरान अडानी समूह ने कम से कम 3,650 करोड़ रुपये के कमर्शियल पेपर्स का भुगतान किया है. ये कमर्शियल पेपर्स तीन घरेलू म्यूचुअल फंड्स को बेचे गए थे. इनमें एसबीआई म्यूचुअल फंड को 2,750 करोड़ रुपये, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड को 500 करोड़ रुपये और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड को 450 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.

इन कदमों से हो रहा है फायदा

इससे पहले अडानी समूह ने पिछले सप्ताह शेयर बाजारों को नियामकीय फाइलिंग में बताया था कि उसने अपनी चार कंपनियों अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अडानी पोर्ट्स एंड सेज लिमिटेड, अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड और अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के उन शेयरों को छुड़ाने के लिए कम से कम 2.54 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं, जो प्रवर्तकों के द्वारा गिरवी रखे गए थे. अडानी समूह निवेशकों व कर्जदारों की चिंताओं को दूर करने के लिए ये कदम उठा रहा है. समूह के इन कदमों का फायदा भी हो रहा है और उसके ज्यादातर शेयरों में रैली का दौर लौट आया है.

ये भी पढ़ें: अडानी समूह पर निर्मला सीतारमण का 'नो कमेंट्स मोमेंट', बोलीं- सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होगी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget