एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: ATGL पर तीसरे दिन लोअर सर्किट, AGL को छोड़ गिरे अडानी के सारे शेयर

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयर इस महीने की शुरुआत से ही गिरावट में हैं. लगातार तीसरा सप्ताह ऐसा गुजर रहा है, जब अडानी के शेयरों को नुकसान होता जा रहा है...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) के लिए मई महीना ठीक साबित नहीं हो रहा है. आज मंगलवार को अडनी के शेयरों में पिछले दो सप्ताह से जारी गिरावट का सिलसिला बरकरार रहा. आज के कारोबार में बाजार में भी भारी बिकवाली रही.

तीसरे दिन भी लगा लोअर सर्किट

सप्ताह के दूसरे दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 शेयरों में से सिर्फ 2 के भाव में थोड़ी तेजी आई. आज समूह के 8 शेयरों ने नुकसान का सामना किया. इससे पहले लगातार दो दिनों से समूह के 10 में से 9 शेयरों को नुकसान उठाना पड़ रहा था. पिछले कुछ दिनों से समूह के 2 शेयरों अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) को भारी नुकसान हो रहा है. अडानी टोटल गैस पर तो आज तीसरे दिन भी लोअर सर्किट लग गया, जबकि अडानी ट्रांसमिशन को 3 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ.

सिर्फ इन 2 शेयरों को हल्की राहत

मंगलवार के कारोबार में अडानी समूह के सिर्फ 2 शेयरों के भाव को थोड़ी राहत मिली. अडानी ग्रीन (Adani Green) के भाव में करीब 0.60 फीसदी की तेजी रही, जबकि अडानी पावर (Adani Power) करीब 0.20 फीसदी के फायदे में बंद हुआ.

नुकसान में गए ये सारे शेयर

वहीं दूसरी ओर फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 1.50 फीसदी की गिरावट आई. एनडीटीवी (NDTV) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) में भी डेढ़-डेढ़ फीसदी से ज्यादा का नुकसान रहा. इनके अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) करीब1-1 फीसदी तक के घाटे में बंद हुए. एसीसी सीमेंट भी गिरावट में रहा.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 175.80 -1.57
अडानी एंटरप्राइजेज 1887.80 -1.46
अडानी ग्रीन 874.10 0.63
अडानी पोर्ट्स 686.65 -1.07
अडानी पावर 236.30 0.21
अडानी ट्रांसमिशन 812.45 -3.37
अडानी विल्मर 383.15 -0.93
अडानी टोटल गैस 738.60 -5.00
एसीसी 1788.30 -0.65
अंबुजा सीमेंट 400.45 -1.55

घरेलू बाजार का ऐसा रहा हाल

आज के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई. बीएसई सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 62 हजार अंक से नीचे उतर गया. वहीं 110 अंक से ज्यादा टूटकर 18,285 अंक के पास आ गया.

 

ये भी पढ़ें: सरोगेसी का भी खर्च उठाएंगी बीमा कंपनियां, देखें इरडा ने दिया क्या निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget