एक्सप्लोरर

Services PMI: 10 साल में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ीं सर्विस सेक्टर की गतिविधियां, PMI 58 के पार पहुंचा

India services PMI: भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां (Services sector activity) अक्टूबर में पिछले 10.5 साल में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ी हैं.

India services PMI: भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां (Services sector activity) अक्टूबर में पिछले 10.5 साल में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ी हैं. एक मासिक सर्वे में बुधवार को कहा गया है कि अनुकूल मांग परिस्थितियों के बीच कारोबारी गतिविधियों में सुधार से सेवा क्षेत्र की गतिविधियां भी तेज हुई हैं. मौसमी चक्र के साथ समायोजित भारत का सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक अक्टूबर माह में बढ़कर 58.4 पर पहुंच गया.

सितंबर में 55.2 था PMI
सितंबर महीने में यह इंडेक्स 55.2 पर था. सर्वे में शामिल कंपनियों के मुताबिक, नए कारोबार में बढ़ोतरी से उत्पादन में पिछले एक दशक में सबसे तेज वृद्धि हुई है. इसके चलते अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ. हालांकि, मुद्रास्फीतिक चिंताओं के बीच कारोबारी भरोसा कमजोर बना हुआ है.

50 के ऊपर रहा पीएमआई
लगातार तीसरे महीने सेवा क्षेत्र के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है. 50 से ऊपर होने पर खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI) विस्तार को दिखाता है, जबकि इससे नीचे रहने पर यह गिरावट को दर्शाता है.

IHS ने जारी की रिपोर्ट
आईएचएस मार्किट में सहायक निदेशक-अर्थशास्त्र, पोलिएन्ना डि लीमा ने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में पुनरुद्धार का यह लगातार तीसरा महीना रहा. कंपनियों की गतिविधियां 10.5 साल में सबसे तेजी से बढ़ी हैं. इससे रोजगार के अधिक अवसर भी पैदा हुए हैं.’’

तेजी से बढ़ा है उत्पादन
लीमा ने कहा कि मूल्य के मोर्चे पर बात की जाए, तो उत्पादन की लागत में तेज बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कंपनियों ने अपना शुल्क भी पिछले साल में सबसे तेजी से बढ़ाया है. सर्वे में शामिल कंपनियों ने ईंधन की ऊंची कीमत, सामग्री, खुदरा, कर्मचारियों तथा परिवहन की ऊंची लागत का हवाला दिया है.

अक्टूबर में बढ़ीं नियुक्तियां
उन्होंने कहा, ‘‘सेवा क्षेत्र की कंपनियों का मानना है कि मुद्रास्फीतिक दबाव से आगामी वर्ष में वृद्धि प्रभावित हो सकती है. कारोबारी भरोसा कमजोर बना हुआ है.’’ सर्वे के अनुसार, सेवा क्षेत्र की कंपनियों ने अक्टूबर में अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की है. हालांकि, यह वृद्धि बहुत तेज नहीं है, लेकिन सितंबर की तुलना में बढ़ी है.

जनवरी 2012 के बाद हुआ सबसे तेज विस्तार
इसके अलावा फरवरी, 2020 से सेवा क्षेत्र में नियुक्तियां सबसे तेज रही हैं. इस बीच, अक्टूबर में देश में निजी क्षेत्र का उत्पादन भी अधिक तेजी से बढ़ा है. सेवा और विनिर्माण क्षेत्र का सामूहिक उत्पादन या सामूहिक पीएमआई उत्पादन सूचकांक अक्टूबर में बढ़कर 58.7 हो गया, जो सितंबर में 55.3 था. आपको बता दें जनवरी, 2012 के बाद यह सबसे तेज विस्तार है.

यह भी पढ़ें: 
अगर आपकी भी हो गई है शादी तो फटाफट PAN Card में करा लें ये अपडेट, वरना हो सकती है परेशानी

Sapphire Foods IPO: 9 से 11 नवंबर के बीच इस कंपनी में लगाएं 14,160 रुपये, सिर्फ 10 दिन में दोगुना हो सकता है पैसा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क पर वॉयलिन बजाकर सिर्फ 100 रुपए कमाता है 80 साल का बुजुर्ग, अब आनंद महिंद्रा करेंगे मदद, शेयर किया वीडियो
सड़क पर वॉयलिन बजाकर सिर्फ 100 रुपए कमाता है 80 साल का बुजुर्ग, अब आनंद महिंद्रा करेंगे मदद, शेयर किया वीडियो
38 लाख रोजगार और $48 बिलियन का निवेश, PM मोदी से मिले एंडी जेसी, अमेजन का भारत पर बड़ा दांव
38 लाख रोजगार और $48 बिलियन का निवेश, PM मोदी से मिले एंडी जेसी, अमेजन का भारत पर बड़ा दांव
सोने की कीमत पर बड़ी भविष्यवाणी: 36% का आएगा बंपर उछाल! 2 लाख तक चढ़ सकता है भाव
सोने की कीमत पर बड़ी भविष्यवाणी: 36% का आएगा बंपर उछाल! 2 लाख तक चढ़ सकता है भाव
LPG Cylinder Supply: क्या 30 जून के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें क्या है सरकार की नई गाइडलाइन
क्या 30 जून के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें क्या है सरकार की नई गाइडलाइन

वीडियोज

Bharat Tiwari Encounter पर कवि इंस्पेक्टर Dharmraj Upadhyay का बड़ा बयान | Bihar Latest News
Shirdi Sai Baba Temple: सावधान! शिर्डी में बिक रहा था नकली पेड़ा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Japan Earthquake: जापान में 6.9 तीव्रता के झटकों से दहल उठे लोग | Breaking | ABP News
Venezuela Earthquake: भूकंप से थर्राया वेनेजुएला, सैकड़ों इमारतें जमींदोज, देखिए लाइव तस्वीरें
Carry On Jatta 4 की स्टारकास्ट ने दिल्ली में की मस्ती और शेयर की फिल्म की दिलचस्प बातें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK Protest: पाकिस्तानी सेना नीचता पर उतरी, गुस्से में आई PoK इन्फ्लुएंसर रनिमा शाजमा, बोली- 'हिंदुस्तान से हाथ मिला लो...'
पाकिस्तानी सेना नीचता पर उतरी, गुस्से में आई PoK इन्फ्लुएंसर रनिमा शाजमा, बोली- 'हिंदुस्तान से हाथ मिला लो...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, CM बोले- 'भोजपुर में एक...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, CM बोले- 'भोजपुर में एक...'
'भगवाकरण, शाकाहार को बढ़ावा...', कर्नाटक में NCERT की नई कन्नड़ किताब पर बवाल! संगठन ने उठाए सवाल
'भगवाकरण, शाकाहार को बढ़ावा...', कर्नाटक में NCERT की नई कन्नड़ किताब पर बवाल! संगठन ने उठाए सवाल
Who is Jay Mundra: भारत के सामने होगा राजस्थान का ये तेज गेंदबाज, आयरलैंड के लिए डेब्यू करने को तैयार
भारत के सामने होगा राजस्थान का ये तेज गेंदबाज, आयरलैंड के लिए डेब्यू करने को तैयार, जानिए नाम
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
पासपोर्ट विवाद पर भड़की कांग्रेस, गोगोई ने सरकार पर दागे सवाल, सलमान खुर्शीद का आरोप - 'ये डराने की...'
पासपोर्ट विवाद पर भड़की कांग्रेस, गोगोई ने सरकार पर दागे सवाल, खुर्शीद का आरोप - 'ये डराने की...'
Explained: पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? विदेश मंत्रालय के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? MEA के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
Embed widget