एक्सप्लोरर

Aadhaar Card: घर बैठे अपने मोबाइल से आधार कार्ड में करें नाम, DOB जैसे डिटेल्स अपडेट! UIDAI ने बताया आसान तरीका

Aadhaar Card Update Process: आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI लोगों को अक्सर आधार में डिटेल्स चेक करते रहने और उन्हें अपडेट रखने की सलाह देता रहता है.

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला दस्तावेज है. किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी काम को करने के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) की आवश्यकता पड़ती है. स्कूल, कॉलेज में बच्चों का एडमिशन करवाना हो या बैंक में खाता खुलवाना (Bank Account) हो, पैन कार्ड (PAN Card), ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License), पासपोर्ट (Passport) आदि हर तरह के जरूरी डॉक्यूमेंट को बनवाने के लिए भी आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है. इसके साथ सरकारी योजना का लाभ लेने, सिम कार्ड जारी करने के लिए भी राशन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में इसमें नाम, जन्म तिथि, एड्रेस, जेंडर आदि डिटेल्स बिल्कुल अपडेट होने चाहिए.

आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI लोगों को अक्सर आधार में डिटेल्स चेक करते रहते और उन्हें अपडेट रखने की सलाह देती रहती है. कई बार देखा गया है कि लोगों के आधार में गलत डेमोग्राफिक (Aadhaar Card Demographic Update) जानकारी कई बार दर्ज हो जाती है. ऐसे में बाद में उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए यूआईडीएआई डेमोग्राफिक डिटेल्स को अपडेट करने की सलाह देती है. अगर आप भी अपने आधार को अपडेट करना चाहते हैं तो आपको बार-बार आधार केंद्र जाने की कोई जरूरत नहीं हैं. इसे आप घर बैठे ही छोटा सा शुल्क देकर अपडेट करा सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में-

UIDAI ने ट्वीट करके दी जानकारी-
UIDAI ने इस मामले पर जानकारी देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया है कि आप अपने डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ, लिंग, एड्रेस आदि को आसानी से अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर केवल एक ओटीपी की जरूरत पड़ेगी. डेमोग्राफिक डिटेल्स को अपडेट करने के लिए आपको केवल 50 रुपये के शुल्क की आवश्यकता पड़ती है.

इस तरह आधार को करें अपडेट-
1. इसके लिए सबसे पहले आधार की ऑफिशियल वेबसाइट ssup.uidai.gov.in पर विजिट करें.
2. इस आगे आप Proceed ऑप्शन पर क्लिक करें.
3. आगे एक पेज ओपन होगा जिसमें अपने आधार का 12 डिजिट दर्ज करके लॉगिन करें.  
4. इसके बाद आप दिए गए कैप्चा को फिल करें और Send OTP पर क्लिक करें. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें.
5. ओटीपी डालने के बाद एक और नया पेज खुलेगा. इसमें आप अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे अपना नाम, लिंग, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ आदि सभी तरह के डिटेल्स को अपडेट करने का ऑप्शन मिलेगा.
6. जिसे अपडेट करना है उस ऑप्शन पर क्लिक करें. आईडी प्रूफ के रूप में पैन कार्ड, डीएल, वोटर आईडी, या राशन कार्ड की कॉपी अपलोड करनी पड़ेगी.
7. आगे आपको 50 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. इस शुल्क का आप नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट कर दें.
8. इसके बाद आपके नंबर पर नाम, एड्रेस, लिंग चेंज करने के लिए वेरिफिकेशन ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें. आपके डिटेल्स आधार में अपडेट हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना के लिए सरकार ने तय किया बड़ा लक्ष्य! रोजाना 10 लाख आयुष्मान कार्ड बांटे जाने की योजना

Vistara Airlines: विस्तारा की बड़ी उपलब्धि! विश्व की टॉप 20 एयरलाइंस की लिस्ट में नाम शामिल, देखें टॉप एयरलाइंस की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
ChatGPT का एक सुझाव, और अरबपति शख्स ने कमा लिए 1.2 लाख करोड़
ChatGPT का एक सुझाव, और अरबपति शख्स ने कमा लिए 1.2 लाख करोड़
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
Gold-Silver Price Today: सोना हुआ 2790 रुपए महंगा, चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल, जानें आज का नया रेट
Gold-Silver Price Today: सोना हुआ 2790 रुपए महंगा, चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल, जानें आज का नया रेट

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget