एक्सप्लोरर

Layoffs: भारतीय स्टार्टअप्स का सुनहरा दौर 'हवा', 2022 से अब तक 32 हजार एंप्लाइज की हुई छंटनी

Indian Startups Layoffs: देश भर में स्टार्टअप्स जिस तेजी से हायरिंग कर रहे थे उसी तेजी से इनमें छंटनी की खबरों का भी सिलसिला चल रहा है. करीब 32,000 एंप्लाइज साल 2022 से अब तक निकाले जा चुके हैं.

Indian Startups Layoffs: पिछले साल तक भारतीय स्टार्टअप्स के लिए ऐसा माहौल बना हुआ था कि ज्यादा से ज्यादा युवा या कर्मचारी इन भारतीय स्टार्टअप्स कंपनियों की ओर भाग रहे थे. हालांकि अब ऐसी खबर आई है जिसके आधार पर ये आशंका बन रही है कि देश में स्टार्टअप्स का सुनहरा दौर हवा हो चुका है और इनकी हालत खस्ता हो रही है.

साल 2022 से अब तक 32 हजार स्टार्टअप्स कर्मचारियों की छंटनी !

आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल के लेऑफ ट्रैकर के मुताबिक ये जानकारी निकलकर आई है. साल 2022 से अब तक देश के 95 स्टार्टअप्स में करीब 32,000 कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है. इन्हें या तो नौकरी से निकाला जा चुका है या फिर जबरन इस्तीफा देने के लिए बोला गया. 95 स्टार्टअप्स ने 2 साल से भी कम समय में करीब 31,965 एंप्लाइज को नौकरी से निकाला है. स्टार्टअप्स ने इसके पीछे कारण बताया कि वो अपने खर्चों को कम करना चाहते हैं और मुनाफे की संभावनाओं को बढ़ाना चाहते हैं.

2023 में ही करीब 13,000 स्टार्टअप्स कर्मचारियों की गई नौकरी

लेऑफ ट्रैकर के मुताबिक साल 2023 में ही अब तक 49 स्टार्टअप्स करीब 13,000 एंप्लाइज को नौकरी से निकाल चुके हैं. इसमें बायजू के कर्मचारियों की छंटनी का बड़ा हिस्सा है.

बायजू ने किया 4000 कर्मचारियों की छंटनी का एलान

दुनिया के सबसे महंगे एडटेक स्टार्टअप ने इसी हफ्ते रीस्ट्रक्चरिंग के प्रोसेस का एलान किया है और इसके तहत कंपनी करीब चार हजार एंप्लाइज को बाहर का रास्ता दिखा रही है. अगर इसको कुल मिलाकर देखा जाए तो इस साल बायजू में निकाले गए कर्मचारियों की संख्या 10,000 तक हो सकती है. देश में इस साल हो रही स्टार्टअप्स की छंटनी में बड़ा हिस्सा बायजू का होगा.

ज्यादा भी हो सकती है निकाले गए कर्मचारियों की संख्या

दरअसल कई स्टार्टअप्स अपने निकाले गए कर्मचारियों की असल संख्या के बारे में बताते नहीं हैं और ना ही आधिकारिक एलान करते हैं, लिहाजा ये कहा जा सकता है कि देश में स्टार्टअप्स से निकाले गए एंप्लाइज की संख्या इस 31965 के आंकड़े से कहीं ज्यादा हो सकती है.

पिछले साल 51 स्टार्टअप्स ने की थी छंटनी

पिछले साल यानी 2022 में 51 स्टार्टअप्स ने अपने यहां छंटनी की जबकि इस साल के 9 महीनों में ही इस लिस्ट में 49 स्टार्टअप्स इस सूची में अपना नाम जोड़ चुके हैं. इस प्रोसेस में कई बड़े-बड़े नाम शामिल हैं जैसे कि बायजू, डंजो, क्यूमैथ आदि और ये भारी संख्या में छंटनी की प्रक्रिया कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

NSE पर कुल रजिस्टर्ड इंवेस्टर्स का आंकड़ा 8 करोड़ के पार हुआ, सिर्फ 8 महीने में जुड़े 1 करोड़ निवेशक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
Petrol- Diesel Price Today: 20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget