एक्सप्लोरर

खुशखबरी: कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग, कितनी बढ़कर मिलेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, आ गई तारीख!

8th Pay Commission News: इस साल की शुरुआत में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की तरफ से आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी गई थी, ताकि केन्द्रीय कर्मियों के वेतन और पेंशन को संशोधित किया जा सके.

8th Pay Commission: देश के 44 लाख सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगी आठवें वेतन आयोग के लागू होने की बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. इस साल की शुरुआत में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की तरफ से आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी गई थी, ताकि केन्द्रीय कर्मियों के वेतन और पेंशन को संशोधित किया जा सके. हालांकि, आठवें वेतन आयोग के गठन के बावजूद आधिकारिक तौर पर इसके ऐलान के लिए अभी केन्द्रीय कर्मियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

कब से आठवां वेतन आयोग होगा लागू?

दरअसल, आठवें वेतन आयोग की सिफारिश को इस साल यानी 2025 के आखिर तक सरकार के पास भेजे जाने की उम्मीद है. मिंट ने अपनी खबर में एम्बिट इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ये 2026 के जनवरी से लागू किया जा सकता है. हालांकि, वास्तव में आठवां वेतन आयोग कब से लागू किया जाएगा ये इस बार पर निर्भर किया जाता है कि इसकी सिफारिश रिपोर्ट कब तक सरकार को सौंपी जाती है और उसकी मंजूरी कब तक केन्द्र सरकार को तरफ से दी जाती है.

ऐसा माना जा रहा है कि इस सिफारिश की मंजूरी के बाद आठवें वेतन आयोग को वित्त वर्ष 2027 में लागू किया जा सकता है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिश के लागू हो जाने के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में करीब 30 से 34 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है. 

कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन?

रिपोर्ट में कहा गया है कि केन्द्रीय कर्मचारियों को 30-34 प्रतिशत सेलरी और पेंशन में इजाफे से सरकार के ऊपर करीब 1.80 लाख करोड़ रुपये का अतरिक्त बोझ पड़ेगा. गौरतलब है कि आयोग की सिफारिश के बाद फिटमैंट फैक्टर के हिसाब से वेतन, पेंशन और भत्ते में इजाफा होगा. सबसे खास बात ये है कि सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन देश के अंदर महंगाई, कर्मचारियों की जरूरतें और सरकार की वित्तीय क्षमता पर निर्भर करता है.

वेतन आयोग की तरफ से केन्द्रीय कर्मियों के सैलरी रिवीजन में महंगाई, देश की अर्थव्यव्सथा के साथ ही आर्थिक असमानता और अन्य चीजों पर भी गौर किया जाता है. साथ ही, बोनस, भत्ते और अन्य उन सुविधाओं की भी समीक्षा होती है, जिन्हें केन्द्रीय कर्मियों को वेतन के साथ दिया जाता है. गौरतलब है कि केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी की समीक्षा के लिए हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन किया जाता है. सरकार की तरफ से साल 1946 मे वेतन आयोग का गठन किया गया था.  

ये भी पढ़ें: सेबी के एक्शन के बाद Jane Street ने भर दिए पैनल्टी के 4840 करोड़, जानिए अब आगे क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget