एक्सप्लोरर

7th Pay Commission News: डैमेज कंट्रोल करने के लिए सरकार जल्द केंद्रीय कर्मचारियों - पेंशनभोगियों का बढ़ा सकती है महंगाई भत्ता!

DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 39 फीसदी बढ़ाकर किया जा सकता है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन (Salary) में जबरदस्त इजाफा संभव है.

DA Hike Latest News: 8वें वेतन आयोग का गठन होगा या नहीं ये कहना कठिन है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन का सरकार के सामने कोई प्रस्ताव नहीं है. लेकिन मोदी सरकार डैमेज कंट्रोल करने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी सौगात दे सकती है. माना जा रहा है सरकार बुधवार जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर मुहर लगा सकती है. 


बता दें केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई माह के दौरान खुदरा महंगाई आंकड़ों के आधार पर डीए (DA) और डीआर (DR) में संशोधन करती है. देश में महंगाई आरबीआई के अनुमान से ऊपर जा पहुंचा है. खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस लेवल 6 फीसदी से ऊपर चला गया है. जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर 6.71 फीसदी रहा है. साल 2022 के पहले छमाही जनवरी से जून के लिए सरकार महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है. अब जुलाई से दिसंबर महीने के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है. जिसपर माना जा रहा है कि सरकार कभी भी फैसला ले सकती है. 


कितना बढ़ेगा डीए!
पहले माना जा रहा था कि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी. लेकिन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स का जो डाटा आया है उसके बाद ये उम्मीद जताई जा रही महंगाई भत्ते को 5 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है.ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All-India Consumer Price Index) के डाटा के मद्देनजर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 39 फीसदी बढ़ाकर किया जा सकता है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन (Salary) में जबरदस्त इजाफा संभव है. केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 34 फीसदी से बढ़ाकर 39 फीसदी किया गया तो इससे केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 8,000 रुपये से लेकर 27,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

महंगाई से मिलेगी राहत!
आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के इस फैसले का असर 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा. सामान्य तौर पर महंगाई भत्ता पहली जनवरी और पहली जुलाई से बढ़ाए जाने का ट्रेंड रहा है, ऐसे में जुलाई महीने में केंद्रीय कर्मियों को खुशियों की सौगात मिल सकती है.

ये भी पढ़ें

Retail Inflation Data: महंगाई से मिली राहत, जुलाई 2022 में खुदरा महंगाई दर 7% से नीचे घटकर 6.71% पर आया

Tata Elxsi Share Price: टाटा समूह की कंपनी का शेयर पहुंचा 10,000 रुपये के पार, एक साल में दिया 145% का रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: 2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget