एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: वित्त वर्ष के पहले दिन सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, यहां महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी

7th Pay Commission DA Hike: वित्त वर्ष के पहले दिन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत मिली है. राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. 

Government Announce DA Hike: सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance Increased) में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. ये बढ़ोतरी 4 फीसदी की गई है, जो जनवरी 2023 से प्रभावी माना जाएगा. वित्त वर्ष 2023-24 के पहले दिन ही राज्य की सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा दिया है. इस बढ़ोतरी के साथ सरकार के खजाने पर पहले से ज्यादा भार पड़ेगा. 

केंद्र सरकार (Center Government) ने हाल ही में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करते हुए केंद्रीय कर्मचारियों (Center Employees) और पेंशनर्स (Pensioners) तोहफा दिया था. केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करके DA 42 फीसदी और DR 42 फीसदी कर दिया था, जो 1 जनवरी से प्रभावी है. इससे पहले सरकार कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए दे रही थी. 

किस राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का किया ऐलान 

महंगाई भत्ते में ये बढ़ोतरी असम सरकार (Assam Government) ने की है. अब कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत 42 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा. साथ ही इस राज्य के पेंशनर्स को भी इतना ही महंगाई राहत मिलेगा. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए कहा कि हमारी सरकार कर्मचारियों को ध्यान रखती है. मैं ये एलान करते हुए खुश हूं कि सरकार ने कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ा दिया है. 

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी 

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 फीसदी का महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों और पेंशनर्स का नया डीए और डीआर 42 फीसदी हो गया है. अगर किसी कर्मचारी की बेसिक वेतन 23,500 रुपये प्रति माह है तो 42 फीसदी पर डीए 9,870 रुपये दिया जाएगा. ये पिछले महंगाई भत्ता से 940 रुपये प्रति माह ज्यादा है. 

इस राज्य सरकार ने भी बढ़ाया था डीए 

गौरतलब है कि 24  मार्च 2023 को कैबिनेट मीटिंग के दौरान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 4 फीसदी डीए में इजाफा किया था. इसके बाद राजस्थान और अब असम सरकार ने बढ़ोतरी की घोषणा की है. 

ये भी पढ़ें

PPF का नहीं बढ़ा ब्याज, फिर भी अन्य योजनाओं की तुलना में कैसे बेहतर है ये स्कीम? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget