एक्सप्लोरर

क्या आप भी पैकटबंद 'जंक फूड' पर 'चेतावनी का निशान' चाहते हैं, जानें सर्वे में लोगों ने क्या कहा

Survey: पिछले दो दशकों में भारतीयों में ‘जंक फूड’ विशेष रूप से पैकेट बंद और प्रसंस्कृत खाद्य सामग्री की खपत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है

Survey: ज्यादा वसा, चीनी और नमक वाले पैकट बंद खाद्य पदार्थों पर 10 में से सात भारतीय “चेतावनी का निशान” दर्शाए जाने के पक्ष में हैं. एक नए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है. सामुदायिक सोशल मीडिया मंच ‘लोकल सर्कल्स’ द्वारा किए गए अध्ययन से पता चला है कि 11,439 उपभोक्ताओं में से 31 फीसदी ऐसे पैकेट बंद उत्पादों पर “चेतावनी के लाल संकेत” के पक्ष में हैं.

जानिए लोगों की क्या है राय
वहीं 39 फीसदी ने कहा कि लाल संकेत के अलावा, “स्वस्थ उत्पादों पर एक हरा या नारंगी निशान होना चाहिए” जबकि 20 फीसदी ने कहा कि प्रत्येक उत्पाद की सामग्री के आधार पर एक स्टार रेटिंग होनी चाहिए. सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले केवल आठ फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि “उपरोक्त में से किसी की भी आवश्यकता नहीं है, पैकेट बंद खाद्य उत्पादों को बिना किसी चेतावनी या संकेत के बेचा जाना जारी रखना चाहिए.”

भारत में हर साल लगभग 58 लाख लोग एनसीडी के कारण काल के गाल में- अनुमान
पिछले दो दशकों में भारतीयों में ‘जंक फूड’ (अस्वास्थ्यकर भोज्य सामग्री), विशेष रूप से पैकेट बंद और प्रसंस्कृत खाद्य सामग्री की खपत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है क्योंकि इनमें से अधिकांश खाद्य पदार्थों में उच्च मात्रा में चीनी या नमक और खराब वसा वाले तत्व होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप मोटापा जैसे गैर-संचारी रोग (एनसीडी) में वृद्धि के साथ-साथ मधुमेह और हृदय रोग जैसी स्थितियों में भी वृद्धि होती है. ऐसा अनुमान है कि भारत में हर साल लगभग 58 लाख लोग एनसीडी के कारण मर जाते हैं.

लोग बनें अंतर करने में सक्षम
सर्वेक्षण में कहा गया है कि इस तेजी से बढ़ती समस्या के निराकरण के लिए नियमन एक समाधान है, जो उपभोक्ताओं को प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का उपभोग करने की योजना बनाते समय विकल्प तय करने में मदद करेगा. इसमें कहा गया कि लोगों को पैकेट बंद और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों और नमक, चीनी, वसा (एचएफएसएस) की उच्च मात्रा वाले खाद्य पदार्थों के बीच अंतर करने में सक्षम होना चाहिए.

एचएसआर शुरू करने की योजना का प्रस्ताव
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने पैकेट बंद खाद्य उत्पादों के लिए हेल्थ स्टार रेटिंग (एचएसआर) शुरू करने की योजना का प्रस्ताव किया है. पांच सितारा पैमाने पर एचएसआर दर वाले खाद्य पदार्थ ऊर्जा, संतृप्त वसा, सोडियम, कुल चीनी, और प्रोटीन जैसे स्वस्थ पहलुओं और प्राकृतिक अवयवों जैसे कारकों पर आधारित होते हैं.

स्टार रेटिंग पर है आपत्ति
उपभोक्ता कार्यकर्ता समूहों और खाद्य विशेषज्ञों की आलोचना के बावजूद, नियामक ने पैकेट बंद खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों के लिए एक नयी स्टार रेटिंग प्रणाली के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है. उपभोक्ता अधिकार कार्यकर्ता समूहों ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य से समझौता करते हुए इस तरह की प्रणाली में उद्योग द्वारा आसानी से हेरफेर किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि ‘पोषण संबंधी जानकारी’ हालांकि उत्पाद के बारे में कुछ विचार प्रदान करती है, लेकिन यह उपभोक्ताओं को एक स्वस्थ विकल्प के संबंध में मदद नहीं करती है.

ये भी पढ़ें

जेम्स और ज्वैलरी एक्सपोर्ट 2021-22 में करीब 55 फीसदी बढ़कर 39.15 अरब डॉलर पर- GJEPC

Stock Market Opening: गिरावट पर खुला बाजार, निफ्टी 150 अंक टूटकर 17250 के नीचे, सेंसेक्स 57500 से फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट
करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget