एक्सप्लोरर

Nomination Deadline: 31 दिसंबर तक पूरा कर लें म्यूचुअल फंड और डीमैट खाते से जुड़ा ये काम, नहीं तो होंगे परेशान!

Nomination Deadline: 31 दिसंबर से पहले म्यूचुअल फंड और डीमैट खाताधारक नॉमिनी से जुड़ा सभी नॉमिनेशन के कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर लें. वरना बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

31 December Nomination Deadline: साल 2023 समाप्त होने वाला है और इसके साथ ही 31 दिसंबर को कई कार्यों की डेडलाइन समाप्त हो रही है. अगर आपके म्यूचुअल फंड और डीमैट खाते में नॉमिनी नहीं ऐड है, तो इस काम को जल्द से जल्द पूरा कर लें. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने डीमैट और म्यूचुअल फंड खाते में नॉमिनी ऐड करने की डेडलाइन 31 दिसंबर,2023 तय की है. अगर आप इस तारीख तक अपने खाते में नॉमिनी नहीं ऐड करते हैं तो आपके खाते को फ्रीज कर दिया जाएगा. इसके बाद नॉमिनी ऐड करने के बाद ही इसे दोबारा चालू किया जाएगा. अगर आप इस तरह की परेशानी से बचना चाहते हैं तो आज ही इस काम को निपटा लें.

नॉमिनी ऐड करना क्यों है जरूरी?

सेबी सभी निवेशकों को म्यूचुअल फंड और डीमैट खाते में नॉमिनी ऐड करने की सलाह इसलिए देता है क्योंकि नॉमिनी न होने पर अगर किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में खाते में जमा पैसों का क्लेम करने का प्रोसेस बहुत लंबा और कठिन हो जाता है. ऐसे में सभी कानूनी उत्तराधिकारियों को पैसे पर दावा करना पड़ता है. वहीं नॉमिनी ऐड होने पर अगर खाताधारक की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में नॉमिनी पैसों को क्लेम करके आसानी से ले सकता है.

डीमैट खाते में नॉमिनी कैसे जोड़ें?

1. नॉमिनी जोड़ने के लिए सबसे पहले NSDL portal पर विजिट करें.
2. यहां होम पेज पर Nominate Online के विकल्प पर क्लिक करें.
3. इसके बाद आपको नए पेज पर ले जाया जाएगा जहां आपको DP ID, Client ID, PAN नंबर और OTP दर्ज करना होगा.
4. आगे आपको I wish to Nominate के विकल्प को चुनना होगा.
5. इसके बाद आपको नॉमिनी के सभी डिटेल्स जैसे नाम, उम्र आदि दर्ज करना पड़ेगा.
6. ध्यान रखें कि आप डीमैट खाते में कम से कम एक और अधिकतम तीन नॉमिनी का नाम जोड़ सकते हैं.
7. इसके साथ ही आप सभी नॉमिनी को राशि का कितना-कितना हिस्सा देना चाहते हैं यह भी दर्ज करना होगा.
8. इसके बाद आपके आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर दें.
9. इसके बाद नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

म्‍यूचुअल फंड में नॉमिनेशन कैसे करें?

म्‍यूचुअल फंड में नॉमिनेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से पूरी की जा सकती है. ऑनलाइन माध्यम से नॉमिनेशन पूरा करने के लिए आप म्‍यूचुअल फंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे पूरा करें.  जिन लोगों ने ऑफलाइन मोड से म्‍यूचुअल फंड निवेश किया है वह फॉर्म भरकर सीधा RTA (Registrar and Transfer Agent) के पास जमा कर दें. इसके बाद नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Property Price Hike: महंगा हुआ अपने घर का सपना, 3 महीने में 6 फीसदी बढ़ गए मकानों के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना-पीना, कैश सब कर लें स्टोर... जानें किस देश के PM ने नागरिकों से की ये अपील
खाना-पीना, कैश सब कर लें स्टोर... जानें किस देश के PM ने नागरिकों से की ये अपील
कहीं दीवाली से पहले बढ़ तो नहीं गए दाम? चेक करें LPG सिलेंडर का लेटेस्ट रेट
कहीं दीवाली से पहले बढ़ तो नहीं गए दाम? चेक करें LPG सिलेंडर का लेटेस्ट रेट
देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget