एक्सप्लोरर

2000 Rs Note Exchange: बदलने हैं 2000 रुपये वाले नोट? बेफिक्र रहें... नहीं पड़ेगी किसी फॉर्म या आधार-पैन की जरूरत

2000 Rs Note Exchange Forms: रिजर्व बैंक ने 200 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने के संबंध में शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया, जिसके बाद कई तरह की अफवाहों को भी हवा मिलने लगी...

रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला किया है. इस फैसले का ऐलान शुक्रवार को किया गया और उसके साथ ही अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. सेंट्रल बैंक ने लोगों को इस फैसले के साथ 2016 में की गई नोटबंदी की यादें दिला दी. सेंट्रल बेंक ने लोगों को 2000 रुपये के नोट बदलवाने की सलाह दी है, जिसकी प्रक्रिया सोमवार से शुरू होने वाली है, लेकिन उससे पहले हो रही बातों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया. अब इन अफवाहों को लेकर स्थिति साफ की गई है.

एसबीआई ने भेजा ये लेटर

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने 2000 रुपये के नोट बदलवाने की प्रक्रिया को लेकर चल रही तरह-तरह की बातों के बारे में रविवार को स्थितियां साफ करने का प्रयास किया. एसबीआई ने भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए अपने सभी शाखाओं को एक लेटर भेजा है. उसमें सभी शाखाओं को आम लोगों के 2000 रुपये के नोट को बदलने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है.


2000 Rs Note Exchange: बदलने हैं 2000 रुपये वाले नोट? बेफिक्र रहें... नहीं पड़ेगी किसी फॉर्म या आधार-पैन की जरूरत

गर्म है अफवाहों का बाजार

ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही थीं कि 2000 रुपये के नोट को बैंक में जाकर बदलने के लिए लोगों को एक फॉर्म भरना होगा. विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक कथित फॉर्म भी वायरल होने लग गया था. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा था कि 2000 रुपये के नोट को बदलवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या किसी पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी.

नहीं पड़ेगी इन सब की जरूरत

एसबीआई ने अब इन तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने साफ किया है कि बैंकों में जाकर 2000 रुपये के नोट को आराम से बदलवाया जा सकता है. इसके लिए लोगों को किसी तरह का कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. एसबीआई ने यह भी बताया है कि लोगों को नोट की बदली के लिए आधार कार्ड या पैन कार्ड अथवा कोई अन्य पहचान पत्र देने की भी जरूरत नहीं होगी.

इस तरह से होगी नोटों की बदली

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को बंद नहीं किया है. सेंट्रल बैंक का कहना है कि लेन-देन में इन नोटों का इस्तेमाल अभी भी किया जा सकता है. हालांकि रिजर्व बैंक ने लोगों को सलाह दिया है कि वे 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोटों को बैंक जाकर बदलवा लें. एक व्यक्ति एक बार में 2000 रुपये के 10 नोट यानी 20 हजार रुपये तक की अदला-बदली करा सकता है. नोटों को बदलने की प्रक्रिया सभी बैंक शाखाओं में सोमवार यानी 22 मई से शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट बंद होने से बाजार पर होगा असर? जानें एक्सपर्ट की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने बैंकों में डाले 2.5 करोड़ रुपए, फिर भी महंगा हो सकता है लोन! जानें क्या है कारण
RBI ने बैंकों में डाले 2.5 करोड़ रुपए, फिर भी महंगा हो सकता है लोन! जानें क्या है कारण
घर का सिलेंडर हुआ महंगा? जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का क्या है रेट
घर का सिलेंडर हुआ महंगा? जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का क्या है रेट
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget