एक्सप्लोरर

2000 Note Withdrawal: दो हजार रुपये के नोट बंद होने से बाजार पर होगा असर? जानें एक्सपर्ट की राय

Share Market Outlook: रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया है, जिसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. आइए जानते हैं बाजार पर इसका क्या असर हो सकता है...

रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते सप्ताह एक बड़ा फैसला लेकर फिर से नोटबंदी (Demonetisation) की यादें ताजा करा दी. सेंट्रल बैंक ने शुक्रवार को बताया कि 2 हजार रुपये के नोट को सर्कुलेशन (Rs 2000 Withdrawal) से बाहर किया जा रहा है. इस फैसले पर समाज के तमाम धड़ों से विभिन्न प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं. कई लोगों का कहना है कि यह फैसला अर्थव्यवस्था को बूस्ट करेगा, जबकि कई लोग इसे नोटबंदी की तरह घातक बता रहे हैं. इस बीच बाजार में दिलचस्पी रखने वालों के मन में सवाल उठ रहा है कि यह फैसला आने वाले दिनों में बाजार को किस तरह से प्रभावित कर सकता है.

सेंट्रल बैंक ने बताई ये बात

सबसे पहले रिजर्व बैंक के ताजा फैसले की कुछ बात. रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान करते हुए बताया कि इन्हें 23 मई से बैंकों में बदलवाया जा सकता है. सेंट्रल बैंक के अनुसार, 31 मार्च 2018 को 2000 रुपये के नोटों का सर्कुलेशन 6.73 लाख करोड़ रुपये के बराबर था, जो कम होकर 31 मार्च 2023 को 3.62 लाख करोड़ रुपये पर आ चुके हैं. ये नोट सर्कुलेशन के सभी नोटों का महज 10.8 फीसदी हिस्सा हैं.

बाजार में नहीं हो रहा स्वीकार

रिजर्व बैंक का कहना है कि ये नोट तत्काल प्रभाव से बंद नहीं किए गए हैं. लोग लेन-देन में अभी भी इन नोटों का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि रिजर्व बैंक ने लोगों को सलाह दिया है कि वे 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोटों को बैंक जाकर बदलवा लें. एक व्यक्ति एक बार में 2000 रुपये के 10 नोट यानी 20 हजार रुपये तक की अदला-बदली करा सकता है. हालांकि रिजर्व बैंक के इस ऐलान के बाद से लोग शिकायत कर रहे हैं कि बाजार में अभी से ही 2000 रुपये के नोटों को लेने से मना किया जाने लगा है.

नहीं होगा कोई बड़ा असर

रही बात शेयर बाजार पर इस फैसले के असर की तो बाजार के जानकारों का कहना है कि इस फैसले का शायद ही कोई बड़ा असर हो. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि 2016 में नोटबंदी का जैसा असर देखने को मिला था, इस बार वैसा नहीं होने वाला है. आम लोगों के पास पहले से ही 2000 रुपये वाले नोट बहुत कम थे. दूसरी ओर पूरे देश में बड़े पैमाने पर यूपीआई का इस्तेमाल हो रहा है. ऐसे में लोगों के उपभोग पर कोई असर नहीं होने वाला है, जैसा कि नोटबंदी के बाद जरूरी चीजों की बिक्री में भी अचानक भयानक गिरावट के रूप में देखने को मिला था.

ये शेयर कर सकते हैं परफॉर्म

इक्रा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट फाइनेंशियल सेक्टर रेटिंग्स कार्तिक श्रीनिवासन कहते हैं, जैसा नोटबंदी के समय देखने को मिला था, हम उम्मीद करते हैं कि इससे बैंकों के पास डिपॉजिट बढ़ेगा. इससे निकट भविष्य में बैंकों के डिपॉजिट में सुधार आ सकता है. यह डिपॉजिट रेट हाइक का प्रेशर कम करेगा और हो सकता है कि आने वाले दिनों में कम अवधि वाले ब्याज दर नरम किए जाएं. अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो बैंकिंग शेयर आने वाले दिनों में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह ये 8 शेयर कराएंगे बाजार में कमाई, आज ही चेक कर लें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget