एक्सप्लोरर

टैक्स नेट में जुड़े एक करोड़ नए आयकर दाता

वित्त वर्ष 2016-17 और असेसमेंट इयर 2017-18 के लिए रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी. इस तारीख तक आयकर विभाग को कुल मिलाकर 6.84 करोड़ रिटर्न हासिल हुए.

नई दिल्लीः वित्त मंत्रालय का दावा है कि बीते वित्त वर्ष के दौरान 1 करोड़ से ज्यादा नए आयकर दाता बने. इसी के साथ आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 6.84 करोड़ तक पहुंच गयी. दूसरी ओर प्रत्यक्ष कर (आयकर, निगम कर और सिक्यूरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स) से 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2017-18 में कुल कमाई 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की उम्मीद है. शुरुआती आंकड़ों मे ये कमाई 9.96 लाख करोड़ रुपये रही जो कि बजटीय अनुमान से ज्यादा है.

आयकर रिटर्न

वित्त वर्ष 2016-17 और असेसमेंट इयर 2017-18 के लिए रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी. इस तारीख तक आयकर विभाग को कुल मिलाकर 6.84 करोड़ रिटर्न हासिल हुए जो कि पिछले वर्ष के 5.43 करोड़ के मुकाबले 26 फीसदी ज्यादा है. मोदी सरकार के चार साल की बात करें तो इस दौरान रिटर्न की संख्या 80.5 फीसदी बढ़ी. ध्यान रहे कि वित्त वर्ष 2013-14 में कुल मिलाकर 3.79 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे.

सरकार का दावा है कि आयकर आधार बढ़ाने को लेकर विभिन्न प्रयासो की वजह से रिटर्न की संख्या बढ़ी है. दूसरी ओर जानकारों का कहना है कि नोटबंदी के दौरान बैंकों जमा कराए गए पुराने नोटों का मामला संज्ञान में आने के बाद लोगों के सामने रिटर्न भरने के सिवा कोई और विकल्प नही बचा. दूसरी ओर जीएसटी की वजह से भी अब तक आयकर की व्यवस्था से दूर रहे व्यापारी-कारोबारियों को रिटर्न दाखिल करना ही पड़ा.

प्रत्यक्ष कर से कमाई वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान प्रत्यक्ष कर से कमाई का बजटीय अनुमान 9.8 लाख करोड़ रुपये और संशोधित अनुमान 10.05 लाख करोड़ रुपये था. शुरुआती आंकडे बताते हैं कि कमाई 9.95 लाख करोड़ रुपये रही, यानी बजटीय अनुमान के काफी करीब. वित्त सचिव हसमुख अढ़िया का कहना है कि चूंकि अभी भी आखिरी दो दिनो के दौरान जमा करायी गयी रकम के पूरे आंकड़े नहीं आए हैं, ऐसे में उम्मीद है कि प्रत्यक्ष कर से कुल कमाई 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगी जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget