एक्सप्लोरर

'बत्ती गुल मीटर चालू', 'नानू की जानू', जानें- आजकल क्यों रखे जा रहे हैं फिल्मों के अजीब नाम

1/12
फिल्म 'बा बा ब्लैकशीप' के निर्देशक विश्वास पांड्या ने कहा कि मशहूर नर्सरी राइम पर आधारित फिल्म के नाम का अपना महत्व है. उन्होंने कहा,
फिल्म 'बा बा ब्लैकशीप' के निर्देशक विश्वास पांड्या ने कहा कि मशहूर नर्सरी राइम पर आधारित फिल्म के नाम का अपना महत्व है. उन्होंने कहा, "मनीष पाल मुख्य किरदार निभा रहे हैं और फिल्म में उनका नाम बाबा है और जब मैं फिल्म लिख रहा था तो मैंने सोचा कि फिल्म के सारे कलाकार काले हैं, इसलिए 'बा बा ब्लैक शीप' नाम रखा गया."
2/12
फिल्मों का देसी नाम रखकर दर्शकों के साथ जुड़ाव साधने का आजकल चलन सा बन गया है. इसकी बानगी हालिया रिलीज फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के नाम में भी देखने को मिली. नाम का उच्चारण करना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन इसमें देसीपन भी है, जो दर्शकों को अपना सा लगता है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह टोटका 'देसी' दर्शकों के साथ जुड़ाव कायम करने में मददगार साबित होता है.

3/12
उन्होंने कहा कि लीक से हटकर फिल्मों के रखे जाने वाले नाम न सिर्फ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हैं, बल्कि उनके मन में फिल्म की स्मृति भी बनाए रखने में मदद करते हैं.
उन्होंने कहा कि लीक से हटकर फिल्मों के रखे जाने वाले नाम न सिर्फ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हैं, बल्कि उनके मन में फिल्म की स्मृति भी बनाए रखने में मदद करते हैं.
4/12
कमोबेश आने वाली कई फिल्मों के नामों में देसीपन है, जैसे 'बत्ती गुल मीटर चालू', 'वीरे दी वेडिंग', 'दिल जंगली', 'नानू की जानू', 'शादी तेरी बजाएंगे बैंड हम', 'चंदा मामा दूर के', 'संदीप और पिंकी फरार', 'सुई धागा-मेड इन इंडिया', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'पल पल दिल के पास' जो अपनी दिलचस्प शीर्षक की वजह से पहले से ही लोगों के मन में उत्सुकता पैदा कर चुकी हैं.

5/12
'सोनू के टीटू की स्वीटी' के निर्देशक लव रंजन ने कहा कि फिल्म के नाम ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया, उन्हें इसके सही उच्चारण में मुश्किल हुई, कुछ लोगों ने तो 'ट्वीटी' कह डाला, लेकिन यह तरीका काम कर गया.

6/12
उन्होंने कहा,
उन्होंने कहा, "भारत के 80 फीसदी लोग फिल्मों में अपने जैसे किरदार पाते हैं, तो अगर एक फिल्म का शीर्षक उन्हें अपनेपन जैसे एहसास कराता है तो उनके दिल में जगह बनाने के साथ ही यह बॉक्स ऑफिस के परिणाम को भी अपने पक्ष में कर लेता है."
7/12
मनु ने बताया,
मनु ने बताया, "शब्द और नाम जैसे टीटू, बिट्टू, टिंकू, मोनू, सोनू, बंटी, लकी, नानू और जानू आपके अपने घर के बच्चों के नाम की तरह मालूम पड़ते हैं और दर्शकों को लगता है कि जैसे यह उनकी अपनी कहानी है. तो, यह एक आम परिवार के दिल में जगह बनाने, उनका प्यार और सराहना पाने का प्रयास है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परिणाम देता है."
8/12
दिलचस्प बात यह भी है कि इन सभी फिल्मों में कई कलाकार हैं, जो कॉमेडी, मनोरंजन, रोमांटिक और प्रयोगात्मक विधाओं पर बन रही हैं. अभय देओल अभिनीत फिल्म 'नानू की जानू' की पटकथा लिखने वाले अभिनेता व लेखक मनु ऋषि चड्ढा ने कहा कि देसी 'शीर्षक' दर्शकों के साथ एक जुड़ाव कायम करते हैं.

9/12
 पिछले साल भी ध्यान आकर्षित करने वाले नामों के साथ कई फिल्में जैसे 'हरामखोर', 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना', 'बेगम जान', 'मेरी प्यारी बिंदू', 'बहन होगी तेरी', 'बैंक चोर', 'बरेली की बर्फी', 'शुभ मंगल सावधान' और 'शादी में जरूर आना' रिलीज हुई थी.

10/12
 फिल्मों के नाम लीक से हटकर रखे जाने का चलन नया नहीं है. फिल्म इतिहासकार एस.एम.एम. औसजा ने बताया कि कैसे फिल्मकार दर्शकों को रिझाने के लिए सालों से इस फार्मूले का इस्तेमाल करते आ रेह हैं. औसजा ने आईएएनएस को बताया,
फिल्मों के नाम लीक से हटकर रखे जाने का चलन नया नहीं है. फिल्म इतिहासकार एस.एम.एम. औसजा ने बताया कि कैसे फिल्मकार दर्शकों को रिझाने के लिए सालों से इस फार्मूले का इस्तेमाल करते आ रेह हैं. औसजा ने आईएएनएस को बताया, "उदाहरण के लिए 1955 की फिल्म 'गरम कोट' या 1956 की फिल्म 'छू मंतर' को ले लीजिए..फिर 'चमेली की शादी' नाम की फिल्म आई और उसके बाद कई ऐसी नामों वाली फिल्में जैसे 'ऊट पटांग', 'भागम भाग' ..इनके अलावा जॉनी वाकर और भगवान दादा की फिल्मों के नाम भी देसी होते थे, अधिकांश नाम अजीब व हास्य के पुट वाले होते थे, जिसके लिए मनोरंजक शीर्षक की जरूरत होती थी."
11/12
उन्होंने कहा,
उन्होंने कहा, "दर्शक यथार्थवादी कहानियां देखना चाहते हैं और यथार्थवादी तरीके से मनोरंजन करना चाहते हैं, इसलिए कहानियों और उनके नाम भी खास तरह के चुने गए हैं."
12/12
फिल्म एवं व्यापार समीक्षक गिरीश जौहर के मुताबिक, दर्शकों की बदलती पसंद के साथ यह चलन ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिन्होंने धीरे-धीरे दिल से देसी और ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली फिल्मों को पसंद करना शुरू कर दिया.

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के तूफान से डरे राजकुमार राव? टल गई 'प्रहार' की रिलीज डेट
राजकुमार राव की 'प्रहार' के लिए करना होगा इंतजार, टल गई फिल्म की रिलीज डेट
असम में बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सिंगर पापोन, कहा- हालात सामान्य होने में लगेंगे 2-3 महीने
असम में बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सिंगर पापोन, कहा- हालात सामान्य होने में लगेंगे 2-3 महीने
'मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...', पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस!
'मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...', पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस!
'मां-बहन पर नहीं जाएंगे...', 'धुरंधर 2' में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा
'मां-बहन पर नहीं जाएंगे...', 'धुरंधर 2' में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget