एक्सप्लोरर
PICS: फिल्म के सेट पर आलिया को लगी चोट, ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के साथ पहुंची क्लिनिक
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 21 Nov 2018 10:17 AM (IST)
1/7

वहीं, जोधपुर में होने वाली प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने कहा, "मैं प्रियंका की शादी को लेकर बहुत खुश हूं. मैं प्रियंका को शादी की पोशाक में देखने को लेकर काफी उत्साहित हूं. वह एक खूबसूरत दुल्हन होंगी." (सभी तस्वीरें - मानव मंगलानी)
2/7

हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें रणबीर और आलिया एक क्लिनिक से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स का कहना है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के समय ये आलिया को चोट लग गई.
3/7

जिसके चलते ब्वॉयफ्रेंड रणबीर , आलिया को लेकर क्लिनिक पहुंचे. इस दौरान आलिया को चलने में तकलीफ हो रही थी और रणबीर उन्हें संभालते भी नजर आए.
4/7

वहीं, रणवीर -दीपिका की शादी के बाद खबरें थी कि रणबीर - आलिया भी जल्दी शादी कर सकते हैं. इसे लेकर आलिया ने कहा, "अगर लोग मेरी शादी का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा."
5/7

ये पहली बार नहीं है जब आलिया फिल्म के सेट पर घायल हुईं इससे पहले आलिया फिल्म 'कलंक' के सेट पर चोट लग गई थी.
6/7

आलिया और रणबीर दोनों ही इस दौरान कैजुअली ड्रैस्ड अप दिखे. आलिया के चेहरे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो थोड़ा परेशान हैं.
7/7

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों मुंबई में हैं और फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं. इन दिनों दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है.
Published at : 21 Nov 2018 09:38 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
बॉलीवुड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
बॉलीवुड
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
बॉलीवुड
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत
























