एक्सप्लोरर
नील नितिन मुकेश ने रूक्मिणी सहाय से कर ली है सगाई, यहां देखें Pics
Written By : एजेंसी | Updated at : 13 Oct 2016 02:10 PM (IST)
1/6

सगाई समारोह में नील (34) ने काले रंग की शेरवानी पहन रखी थी, जबकि रुक्मिणी ने गुलाबी और नीले रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था. उन्होंने गजरा भी लगा रखा था, जो उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा था.
2/6

नितिन मुकेश ने कहा, "नील की सोच कुछ मायनों में परंपरागत है और शादी जैसी पवित्र संस्था भी इन्हीं में शामिल है. उन्होंने जीवनसाथी चुनने का फैसला अपने माता-पिता को सौंप दिया. मुझे लगता है कि रुक्मिणी से बेहतर उनके लिए कोई और नहीं हो सकती." नितिन मुकेश ने कहा कि जिन संस्कारों और मूल्यों के साथ नील की परवरिश हुई है, रुक्मिणी से भी वैसी ही है.
3/6

यह रिश्ता परिवार के लोगों ने तय किया है. दोनों की शादी अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है. रुक्मिणी विमानन उद्योग (एविएशन इंडस्ट्री) से जुड़ी हुई हैं. दोनों परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं.
4/6

मशहूर गायक मुकेश के पोते व बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने मुंबई की रुक्मिणी सहाय से सगाई कर ली है. सगाई मंगलवार को यहां जुहू के एक होटल में हुई, जिसमें उनके परिवार के करीबी सदस्य और मित्र शामिल हुए.
5/6

सूत्रों के अनुसार, नील और रुक्मिणी पिछले एक महीने से एक-दूसरे से मिलजुल रहे थे. नील को 'जॉनी गद्दार', 'न्यूयॉर्क', '7 खून माफ' और 'वजीर' जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है.
6/6

नील के पिता नितिन मुकेश ने अपनी होने वाली बहू की तारीफ करते हुए कहा कि उसने अपनी सादगी और संस्कारों से पहले ही परिवार के सदस्यों का दिल जीत लिया है. वह खुश हैं कि नील अब विवाह बंधन में बंध जाएंगे.
Published at : 13 Oct 2016 02:10 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
बॉलीवुड
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
बॉलीवुड
8 साल में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
बॉलीवुड
सैफ अली खान ने बेची 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील




















