एक्सप्लोरर
बॉलीवुड ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की निंदा की, जानें किसने क्या कहा है
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 07 Sep 2017 09:12 AM (IST)
1/8

शबाना आजमी : गौरी लंकेश की उनके आवास के बाहर हत्या कर दी गई..हैरान कर देने वाली घटना..दाभोलकर, पंसारे और कलबुर्गी के हत्यारों को जरूर सजा मिलनी चाहिए.
2/8

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर शेखर कपूर, शबाना आजामी और जावेद अख्तर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या की निंदा की है. इन हस्तियों ने न सिर्फ लंकेश की हत्या बल्कि दक्षिण-पंथी विचारधारा वाले तीन अन्य मुखर आलोचकों एम.एम. कलबुर्गी, गोविंद पंसारे और नरेंद्र दाभोलकर की अनसुलझी हत्या की भी निंदा की. आपको आगे बताते हैं कि किसने क्या कहा है
3/8

अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा, ‘‘सिर्फ सच कायम रहता है. आपकी आवाज सुनी जाएगी और न्याय की तरफ बढ़ेगी.#गौरीलंकेशमर्डर.’’ अभिनेत्री दिया मिर्जा ने ट्वीट किया, ‘‘हत्यारों का पता लगाया जाना चाहिए और दंडित किया जाना चाहिए.’’
4/8

दिया मिर्जा : यह वास्तव में चिंताजनक है. अपराधियों को ढूंढ कर सजा जरूर देनी चाहिए..गौरी लंकेश.
5/8

अभिनेता जावेद जाफरी ने कहा, ‘‘यह बहुत खतरनाक संकेत है कि उन सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की हत्या की जा रही है जो सरकार से सवाल करते हैं.’’ अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, ‘‘गौरी लंकेश की हत्या से साबित होता है कि सच्चाई में ताकतवर लोगों और अपराधियों से कहीं ज्यादा दमखम है.’’
6/8

जावेद अख्तर : दाभोलकर, पंसारे, कलबुर्गी और अब गौरी लंकेश..अगर एक प्रकार के लोग मारे जा रहे हैं, तो किस प्रकार के लोग हत्यारे हैं?
7/8

फरहान अख्तर : शर्मनाक..हम किस तरह का समाज बनते जा रहे हैं? परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं और उम्मीद करता हूं कि जल्द इंसाफ मिलेगा.
8/8

सैयामी खेर : भगवान गणेश ने एक निर्भीक पत्रकार की हत्या देखते हुए हमसे विदा ली है. वह जरूर खुश हुए होंगे कि वह यहां से जा रहे हैं. गौरी लंकेश.
Published at : 07 Sep 2017 08:47 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
बॉलीवुड
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
बॉलीवुड
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
बॉलीवुड
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है





















