एक्सप्लोरर

आखिर बीजेपी क्यों बन गई यूपी की महिलाओं की पहली पसंद?

यूपी के चुनावी नतीजों का जो जातिवार विश्लेषण सामने आया है, उसके आंकड़े बेहद दिलचस्प होने के साथ ही थोड़े चौंकाने वाले भी हैं. 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी की कांग्रेस को राज्य की महिलाओं ने पूरी तरह से नकार दिया और उनकी पहली पसंद बीजेपी ही रही. लेकिन हैरानी की बात ये भी है कि बड़े पैमाने पर वोटों का ध्रुवीकरण होने के बावजूद 9 फीसदी मुस्लिम महिलाओं ने भी बीजेपी को वोट दिया, जिसका मतलब है कि तीन तलाक खत्म करने के मोदी सरकार के फ़ैसले का असर अब भी बरकरार है. लेकिन यूपी विधानसभा की तस्वीर इस बार थोड़ी बदली हुई दिखाई देगी क्योंकि मुस्लिम विधायकों की नुमाइंदगी बढ़ गई है और अब उनकी संख्या 24 के मुकाबले 34 हो गई है.

वैसे अखिलेश यादव भले ही सत्ता के करीब नहीं पहुंच सके, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि सपा ने छोटे दलों से गठबंधन करने के अलावा एम जे यानी मुस्लिम-जाट का जो गठजोड़ बनाया था, उसमें वह कामयाब रही और उसकी बदौलत ही उसकी सीटों में इतनी बढ़ोतरी हुई. सपा गठबंधन को 82 फीसदी मुस्लिम पुरुषों ने जबकि 84 फीसदी मुस्लिम महिलाओं ने वोट किया. पश्चिमी यूपी के जाट समुदाय की बात करें तो 50 फीसदी पुरुष और 38 फीसदी महिलाओं ने सपा गठबंधन को वोट दिया. ज़ाहिर है कि इसके दम पर ही जयंत चौधरी के रालोद उम्मीदवारों को इतनी जीत मिली. हालांकि यादव समुदाय को सपा का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है, लिहाज़ा उसे इस समुदाय से सबसे अधिक वोट मिला. 85 फीसदी पुरुष और 88 फीसदी महिलाओं ने सपा गठबंधन को वोट दिया.

दरअसल, ये विश्लेषण 'एक्सिस माय इंडिया' ने किया है और उसके आंकड़ों के मुताबिक पुरुषों के मुकाबले चार फीसदी ज्यादा महिलाओं की पहली पसंद बीजेपी रही. शायद इसकी एक बड़ी वजह योगी राज में माफियाओं का खात्मा और अपराधों पर अंकुश लगाना रहा है, जिसके चलते पिछले पांच सालों में प्रदेश की महिलाओं ने पहले के मुकाबले खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस किया और 48 फीसदी महिलाओं ने कमल का बटन दबाकर दोबारा योगी सरकार की वापसी पर अपनी मुहर लगा दी. राज्य के 44 फीसदी पुरुषों ने बीजेपी वोट किया है. जबकि समाजवादी पार्टी की बात करें तो उसे 40 फीसदी पुरुषों ने और 32 फीसदी महिलाओं ने वोट किया. इसी तरह सिर्फ एक सीट पर सिमटी मायावती की बहुजन समाज पार्टी को सिर्फ 10 फीसदी पुरुषों ने और 14 फीसदी महिलाओं ने वोट किया.

हालांकि कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा, जिसने इस बार बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवारों को चुनाव-मैदान में उतारा था. प्रियंका गांधी ने खूब रैलियां की और वे लगातार महिला सशक्तिकरण का वादा करते हुए कई दावे कर रही थीं, लेकिन महिलाओं पर उनका जादू फिर भी नहीं चल पाया. वोटों के लिहाज़ से देखें, तो उसे इस नारे का कोई खास फायदा नहीं मिला. कांग्रेस को 3 फीसदी पुरुषों ने वोट किया, जबकि उसे वोट देने वाली महिलाएं भी तीन फीसदी ही रहीं. इसी तरह अन्य के खाते में 3 फीसदी पुरुषों ने और 3 फीसदी महिलाओं ने वोट किया.

चुनाव के दौरान विपक्ष ने ये हवा बनाने की भरपूर कोशिश की थी कि प्रदेश का ब्राह्मण वर्ग सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से नाराज है और वो बीजेपी के ख़िलाग वोट करेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 68 फीसदी ब्रह्मण पुरुषों ने तो 72 फीसदी ब्रह्मण महिलाओं ने बीजेपी के पक्ष में अपना वोट किया. खुद योगी जिस समुदाय से हैं, उस राजपूत समुदाय की बात करें तो 69 फीसदी पुरुष और 75 फीसदी महिलाओं ने बीजेपी को वोट दिया. अगड़ी जातियों के 68 फीसदी पुरुष तो 74 फीसदी महिलाओं की पसंद भी बीजेपी ही रही.

सिर्फ यादव और एससी जाटव समुदाय ही ऐसे थे, जहां से बीजेपी को कम वोट मिला, अन्यथा हर वर्ग ने दरियादिली से वोट देकर राज्य में फिर से भगवा लहरा दिया. 22 फीसदी पुरुष और 20 फीसदी महिलाओं ने बीजेपी के पक्ष में वोट किया. लेकिन एक बड़ी बात ये भी है कि पिछले पांच साल में बीजेपी ने ओबीसी के बीच अपनी पकड़ पहले से अधिक मजबूत की है. इसकी एक वजह अपना दल और निषाद पार्टी जैसे क्षेत्रीय दलों से उसका गठबंधन भी है. ओबीसी समुदाय के 63 फीसदी पुरुष और 71 फीसदी महिलाओं ने बीजेपी के पक्ष में अपना मत दिया. तो वहीं कुर्मी समुदाय के 57 फीसदी पुरुष और 62 फीसदी महिलाओं ने भगवा पार्टी के पक्ष में वोट किया.

इस विश्लेषण से एक अहम बात ये भी निकली है कि विपक्ष ने भले ही बेरोजगारी व महंगाई को एक बड़ा मुद्दा बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और महज़ 6 फीसदी लोगों ने ही इस मुद्दे के नाम पर अपना वोट डाला. जबकि इसके उलट पीएम मोदी ने पूरे प्रचार के दौरान योगी सरकार के विकास कार्यों और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं पर ही अपना सारा फोकस किया था. नतीजा ये हुआ कि राज्य के विकास के नाम पर 22 फीसदी लोगों ने अपना वोट किया और यही बीजेपी के लिए सबसे बड़ा गेम चेंजर साबित हुआ.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget