एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: एसयूवी, हैचबैक या सेडान ... 2023 में किसका रहा क्या हाल और कौन हुआ बेहाल? जान लीजिये

Year Ender 2023: ग्राहकों का ये रुझान ऑटोमेकर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. क्योंकि इस प्रकार की गाड़ियों पर प्रॉफिट मार्जिन, बाकी की तुलना में काफी ज्यादा होता है.

Look Back 2023: भारत में मौजूद ऑटोमेकर्स ने, पिछले दो सालों में बाकी पैसेंजर गाड़ियों की तुलना में एसयूवी की पेशकश ज्यादा की है. और इसके आगे भी जारी रहने की पूरी संभावना है. जिसमें कई नई एसयूवी तुरंत हिट साबित होंगी.

इस कैलेंडर ईयर की बात करें तो, एसयूवी लॉन्च का आंकड़ा 108 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया. जिसने पहली बार तीन अंकों के आंकड़े को पार किया है. जिसके चलते हैचबैक और सेडान को ग्राहकों ने कम अहमियत दी है. अगर कोरोना से पहले 2019 की बात करें तो, 62 के मुकाबले इस साल (अक्टूबर के आखिर तक ) केवल 47 नए सेडान मॉडल सड़क पर उतारे गए, जबकि हैचबैक लॉन्च का आंकड़ा 48 के आधे से भी कम 21 ही रह गया. 

एसयूवी पर बढ़ा हुआ फोकस, पिछले कुछ सालों में भारतीय पैसेंजर बाजार में एक बड़े बदलाव को दिखता है. एसयूवी की बिक्री नई ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद हैचबैक और सेडान की मांग में गिरावट आई है, और देश में आधे से अधिक कार खरीदार अब उन्हें पसंद कर रहे हैं.

इंडस्ट्री इस डिमांड के जारी रहने को लेकर खुश 

ग्राहकों का ये रुझान ऑटोमेकर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. क्योंकि इस प्रकार की गाड़ियों पर प्रॉफिट मार्जिन हैचबैक और सेडान की तुलना में काफी ज्यादा होता है. वहीं कार निर्माता अपनी एसयूवी में सेफ्टी, फीचर्स को जोड़कर इसका लाभ उठा रहे हैं. एसयूवी की जबरदस्त डिमांड के पीछे अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस, शहर-एक्सप्रेसवे और ऑफ-रोड, दोनों जगह ही इसकी शानदार परफॉरमेंस और बेहतर सेफ्टी है. 

मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी की बात करें तो, इसने एसयूवी सेगमेंट में बढ़त लेने के लिए एक साल से भी कम समय में चार राइवल्स को पीछे छोड़ दिया. साथ ही इस साल फ्रोंक्स और जिम्नी के साथ अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए, अब ईवी सेगमेंट में एंट्री करने के लिए तैयार है. 

हुंडई

कोरियाई कार निर्माता हुंडई की बात करें, तो इसके पास सभी कीमत में एसयूवी की रेंज मौजूद है. साथ ही इसने अपनी एंट्री लेवल एसयूवी एक्सटर के लिए केवल छह महीनों में ही 100,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल कर डाली. वहीं क्रेटा, अल्कज़ार के एडवेंचर और वेन्यू के नाइट वेरिएंट ने, इसकी कुल बिक्री में एसयूवी के योगदान को पिछले साल के 53.2% से बढ़ाकर इस साल 60% करने में बड़ी भूमिका निभाई है. 

टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एसयूवी की हिस्सेदारी 60% से ज्यादा है, और हाल ही में लॉन्च हुई नई नेक्सन, हैरियर और सफारी ग्राहकों को तेजी से अपनी ओर खिंच रहे हैं. रिसर्च फर्म जाटो डायनेमिक्स के अनुसार, शहरी भीड़भाड़ को लेकर चिंताएं हैं, लेकिन एसयूवी की मांग कम होने के कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें

Most Usefull Features in Cars: कभी महंगी कारों की 'जागीर' थे ये फीचर्स, अब बजट गाड़ियों में फिर रहे 'मारे-मारे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget