एक्सप्लोरर

सिर्फ 10 हजार रुपये में मिल जाएगी दुनिया की पहली CNG बाइक, हर महीने देगी होगी इतनी EMI

World First CNG Bike on EMI: अगर आप बजाज की इस सीएनजी बाइक को डाउन पेमेंट और ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं तो यहां हम पूरे प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं. 

Bajaj Freedom 125 Bike on EMI: इंडियन मार्केट में टू-व्हीलर्स की भारी डिमांड रहती है. ऐसा ही बड़ा उदाहरण दुनिया की पहली सीएनजी बाइक बजाज फ्रीडम 125 का भी है. इस सीएनजी बाइक ने आते ही बिक्री के मामले में धूम मचा दी थी. बजाज की यह बाइक किफायती होने के साथ ही अच्छा माइलेज भी देती है.

अगर आप भी एक किफायती बाइक की तलाश में हैं तो बजाज फ्रीडम 125 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. बजाज Freedom 125 बाइक किफायती दाम, बेहतरीन माइलेज और शानदार फीचर्स के साथ आती है. अगर आप बजाज की इस सीएनजी बाइक को डाउन पेमेंट पर खरीदना चाहते हैं तो यहां हम पूरे प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं. 

कितने डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी बाइक?

बजाज फ्रीडम 125 NG04 Drum  बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 89 हजार रुपये से शुरू होती है. इस बाइक की ऑन-रोड कीमत 1 लाख 3 हजार रुपये है. Bike Dekho वेबसाइट के मुताबिक, आप 10 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर इस बाइक को खरीद सकते हैं. 

ऐसे में अगर आप लोन पर इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो डाउन पेमेंट के बाद आपको 93 हजार 657 रुपये का कार लोन लेना होगा. अब इस लोन को चुकाने के लिए आपको 3 साल के लिए हर महीने 3 हजार रुपये की किस्त भरनी होगी. इस तरह आपको कुल मिलााकर 1 लाख 8 हजार 324 रुपये चुकाने होंगे. 

Bajaj Freedom 125 बाइक के फीचर्स

बजाज फ्रीडम बाइक में दमदार 125cc का इंजन मिलता है, जो बेहतर पावर के साथ ही जबरदस्त माइलेज भी देता है. इसका डिजाइन बेहद आकर्षक है और इसे युवा वर्ग के साथ-साथ फैमिली को भी ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. इस बाइक में आपको कई बेहतरीन फीचर्स जैसे डिजिटल डिस्प्ले, LED लाइट्स और आरामदायक सीटिंग की सुविधाएं मिलती है. ये आरामदायक सीटिंग आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती हैं.

बाइक का माइलेज 

इस बाइक को इसलिए भी खूब पसंद किया जा रहा है क्योंकि ये किफायती कीमत में लॉन्च की गई है. इस बाइक को लेकर कंपनी का दावा है कि यह बाइक 60-65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जो इसे फ्यूल की खपत के मामले में किफायती बनाता है. 

इस बाइक में डिजिटल डिस्प्ले, LED लाइट्स और आरामदायक सीटिंग की सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती हैं. यह पेट्रोल मोड में 130 किलोमीटर की रेंज देता है. कंपनी का दावा है कि ये दोनों फ्यूल मिलकर कुल 330 किलोमीटर तक का माइलेज देते हैं. इससे आप बिना रुके कम ईंधन खपत में लंबी दूरी तय कर सकते हैं बल्कि सीएनजी ऑप्शन के होने से यह आपके लिए किफायती भी होगा.

यह भी पढ़ें:-

अब UPI नहीं बल्कि Uber Ride के लिए आपको देना होगा कैश? क्या है कंपनी का नया Cash Only Offer

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget