एक्सप्लोरर

अब UPI नहीं बल्कि Uber Ride के लिए आपको देना होगा कैश? क्या है कंपनी का नया Cash Only Offer

Uber Auto Cash-Only Offer: राइडिंग एप उबर (Uber) ने अपनी टर्म्स एंड कंडीशन्स में बड़ा अपडेट किया है, जिसके चलते अब राइडर और ड्राइवर डायरेक्ट कनेक्ट करेंगे. इनके बीच कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.

Uber Auto New Policy: उबर (Uber) ने मंगलवार, 18 फरवरी 2025 से राइडिंग पॉलिसी में बदलाव किया है. कंपनी ने ऑटो राइड्स के लिए टर्म और कंडीशन बदल दिए हैं. इस बदलाव के बाद उबर एप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को एप्लीकेशन पर एक नया नोटिफिकेशन देखने को मिल रहा है, जिस पर लिखा है- 'Auto is now cash-only'. इस नोटिफिकेशन की वजह से कुछ लोग ये भी समझ रहे हैं कि क्या अब Uber राइड्स पर यूपीआई पेमेंट होगा या नहीं, आइए जानते हैं कि क्या है सच?

क्या है Uber का Cash-Only ऑफर?

उबर ने राइड्स के लिए पेमेंट सर्विस में बदलाव किया है, जिससे यूजर्स को पेमेंट करने में कोई परेशानी न हो. नए अपडेट उबर अब केवल एक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा, जिसमें राइडर और इंडिपेंडेंट ड्राइवर एक-दूसरे से कनेक्ट कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि इस अपडेट के बाद से उबर एक ट्रांसपोर्टेशन कैरियर की तरह काम नहीं करेगा, जिससे ड्राइवर पार्टनर्स खुद से ही ट्रांसपोर्ट सर्विस के लिए उत्तरदायी होंगे.

उबर की नई राइडिंग पॉलिसी में ये भी बताया गया है कि अब किसी भी राइड पर कंपनी निगरानी नहीं करेगी. इसके साथ ही कंपनी इस बात के लिए भी जिम्मेदार नहीं होगी कि राइड पूरी हुई है या नहीं या राइड क्वालिटी कैसी है. इसके अलावा ड्राइवर की ओर से राइड कैंसिल करने के लिए भी उबर की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.

Uber Rides पर नहीं होगा कोई फिक्स्ड प्राइस?

उबर की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि राइड्स के लिए एप पर दिखने वाला किराया कोई तय अमाउंट नहीं होगी, वो केवल यूजर के अंदाजे के लिए दिया जाएगा. इस नए फैसले से राइडर और ड्राइवर आपसी सहमति से राइड के लिए अमाउंट तय कर सकते हैं. इसके साथ ही पेमेंट के वक्त भी उबर न तो रुपये कलेक्ट करेगा, न ही पेमेंट प्रोसेस को ट्रैक करेगा, ये सभी चीजें ड्राइवर और राइडर के बीच ही होंगी. ये पेमेंट कैश या किसी UPI पेमेंट के जरिए भी हो सकता है, जिसमें राइडर और ड्राइवर दोनों सहमत हों.

यह भी पढ़ें

Kawasaki Ninja पर मिल रहा दमदार डिस्काउंट ऑफर, आप कर सकते हैं 45 हजार रुपये तक की बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
Public Transport Complaint: सरकारी बस में कंडक्टर ने ज्यादा किराया वसूला? यहां करें शिकायत
सरकारी बस में कंडक्टर ने ज्यादा किराया वसूला? यहां करें शिकायत
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget