एक्सप्लोरर

Car Tyre Colour: कार के टायर हमेशा काले क्यों होते हैं, सफेद या हरे क्यों नहीं?

Car Tyre Black Colour: हम सालों से वाहनों के टायरों को काले रंग में ही देखते आ रहे हैं. सभी तरह के वाहनों में ऐसे ही टायरों का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, पहले वाहनों के टायर सफेद भी हुआ करते थे.

Car Tyre Colour: सड़कों पर चलते हुए कई वाहनों को हम सालों से देखते आ रहे हैं. वहीं इन सभी वाहनों में एक चीज में समानता नजर आती है और वो इन सभी वाहनों के टायर का रंग है. सभी गाड़ियों में हमने काले रंग के टायर को ही लगे देखा है. लेकिन, क्या कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि टायर का रंग हमेशा काला ही क्यों होता है, इन टायरों का रंग सफेद या हरा क्यों नहीं होता, तो चलिए हम आपको बताते हैं.

गाड़ी चलाने में टायर का अहम रोल

अगर गाड़ियों के टायर की बात की जाए, तो किसी भी वाहन के लिए टायर एक अहम हिस्सा होता है, क्योंकि किसी भी वाहन में टायर ही वो हिस्सा है, जो गाड़ी को सड़क के संपर्क में लाता है. सालों से टायरों का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक अहम हिस्से के तौर पर किया जा रहा है.

पहले सफेद था टायरों का रंग

साल 1895 में न्युमेटिक (Pneumatic) टायरों का इस्तेमाल काफी किया जाता था. इन टायरों का रंग सफेद था, क्योंकि इस रबर का कलर ही मिल्की व्हाइट था. साउथ कोरिया की कार निर्माता कंपनी किआ (Kia) के एक ब्लॉग पोस्ट में बताया गया है कि इन सफेद टायरों के इस्तेमाल को बेहतर लंबे समय तक चलने के लिए बेहतर नहीं माना गया, जिससे टायरों की मैन्युफैक्चरिंग में बदलाव किया गया.

कार्बन ब्लैक का हुआ इस्तेमाल

टायरों की उम्र को बढ़ाने के लिए और इनकी मजबूती के लिए पहले सूट (soot) को टायरों में मिलाया गया. लेकिन इसके कुछ सालों बाद टायरों की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए सूट की जगह कार्बन ब्लैक को इस्तेमाल में लाया गया. रबर के साथ कार्बन ब्लैक को मिलाने से टायर का कलर अपने आप ही ब्लैक हो गया.

कार्बन ब्लैक से मिली टायरों को मजबूती

कार्बन ब्लैक एक फाइन ब्लैक पाउडर है, जो कि टायरों को मजबूती प्रदान करता है और साथ ही सड़क पर ग्रिप बनाने में भी मदद करता है. इसके अलावा कार्बन ब्लैक से टायरों से हीट भी ज्यादा बाहर निकलती है और टायरों की स्टिफनेस और स्ट्रेंथ भी इंप्रूव होती है. रबर में बिना कार्बन ब्लैक के टायरों की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है. इसके अलावा टायरों का ब्लैक कलर टायरों के ज्यादा समय तक नए रहने भी मदद करता है. वहीं अगर टायरों का रंग सफेद होता, तो गाड़ी का टायर जल्दी ही भद्दा लगने लग जाता.

ये भी पढ़ें

Maruti Suzuki: नई मारुति स्विफ्ट का छाया क्रेज, पहले महीने हुई बंपर बुकिंग

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल फ्यूल से गाड़ी के कौन-से पार्ट्स सबसे पहले हो सकते हैं खराब? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
एथेनॉल फ्यूल से गाड़ी के कौन-से पार्ट्स सबसे पहले हो सकते हैं खराब? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
जून में 63 पर्सेंट ज्यादा बिकीं इलेक्ट्रिक गाड़ियां, क्या एथेनॉल की वजह से बढ़ी ईवी की बिक्री?
जून में 63 पर्सेंट ज्यादा बिकीं इलेक्ट्रिक गाड़ियां, क्या एथेनॉल की वजह से बढ़ी ईवी की बिक्री?
Nissan Tekton खरीदने के लिए कितना देना पड़ेगा डाउन पेमेंट, जानें कितने की बनेगी EMI?
Nissan Tekton खरीदने के लिए कितना देना पड़ेगा डाउन पेमेंट, जानें कितने की बनेगी EMI?
Maruti Suzuki Popularity In India: भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती है मारुति, क्या इसे सच में पता है भारतीय ग्राहकों की रग?
भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती है मारुति, क्या इसे सच में पता है भारतीय ग्राहकों की रग?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget