एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: नई मारुति स्विफ्ट का छाया क्रेज, पहले महीने हुई बंपर बुकिंग

2024 Maruti Suzuki Swift Bookings: मारुति सुजुकी के नए मॉडल स्विफ्ट 2024 ने भारतीय बाजार में धमाल मचा दिया है. इस कार को पहले महीने में ही 40 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिली है.

2024 Maruti Suzuki Swift: नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट पिछले महीने मई में ही मार्केट में लॉन्च हुई और लॉन्च होने के साथ ही इस कार को लेकर लोगों में काफी क्रेज नजर आ रहा है. इस कार को लॉन्च हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है. वहीं इस कार ने बिक्री के मामले में अपनी ही ब्रांड की गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. 2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट ने 9 मई को भारतीय बाजार में कदम रखा था और इस एक महीने में कार के लिए 40 हजार बुकिंग्स हुई हैं.

पहले महीने ही 40,000 गाड़ियों की सेल

मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एक्जिक्यूटिव एडिटर पार्थो बनर्जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस नए मॉडल की लॉन्चिंग से हुए डेवलेपमेंट के बारे में बताया. मारुति सुजुकी ने मई महीने में स्विफ्ट की 19,393 यूनिट्स की होलसेल की है. इसी के साथ ही स्विफ्ट, मारुति सुजुकी की मई महीने की बेस्ट सेलिंग मॉडल के रूप में सामने आई. सेल के मामले में इस कार ने डिजायर और वैगनआर को भी पीछे छोड़ दिया है.

CNG वेरिएंट के आने से और बढ़ेगी सेल

पार्थो बनर्जी ने स्विफ्ट 2024 की सफलता को लेकर कहा कि न्यू जेनेरेशन स्विफ्ट के पेट्रोल वर्जन से 40 हजार बुकिंग्स मिलना इस मॉडल के लिए एक बेहतर रेस्पॉन्स है. मारुति सुजुकी की गाड़ियों की सेल और भी बढ़ेगी, जब कुछ ही महीनों में CNG वेरिएंट्स को मार्केट में उतारा जाएगा.

मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि नई स्विफ्ट का मैनुअल वेरिएंट का काफी पॉपुलर हो रहा है. मैनुअल वेरिएंट के लिए ही 83 फीसदी से ज्यादा बुकिंग्स हुई हैं. वहीं इसके AMT वेरिएंट्स के लिए 17 फीसदी बुकिंग की गई है. कंपनी ने ये भी बताया कि नई स्विफ्ट के मिड-स्पेक VXI वेरिएंट के लिए करीब 50 फीसदी बुकिंग हुई.

बजट-फ्रेंडली है नई स्विफ्ट

नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू है. वहीं इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 9.64 लाख रुपये तक जाती है. अलग-अलग क्षेत्र के मुताबिक इस कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है. मारुति सुजुकी ने हाल ही अपने सभी कारों के AMT वेरिएंट्स मॉडल की सेल को बढ़ाने के लिए इन मॉडल्स पर पांच हजार रुपये की कटौती की है.

ये भी पढ़ें

देखिए Toyota Urban Cruiser Taisor का रिव्यू, माइलेज और स्पेसिफिकेशन से है भरपूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले से ज्यादा SUV जैसे दमदार लुक के साथ आ रही Hycross Facelift
पहले से ज्यादा SUV जैसे दमदार लुक के साथ आ रही Hycross Facelift
बनेंगे 10,389 KM हाईवे, ऑटो सेक्टर पर क्या पड़ेगा इसका असर?
बनेंगे 10,389 KM हाईवे, ऑटो सेक्टर पर क्या पड़ेगा इसका असर?
नए अवतार में आ रही Toyota Hilux पिकअप, जानिए कितनी बदल जाएगी?
नए अवतार में आ रही Toyota Hilux पिकअप, जानिए कितनी बदल जाएगी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget