एक्सप्लोरर

Curvv vs Besault: टाटा कर्व या रेनॉ बेसॉल्ट, जानिए डिजाइन के मामले में कौन है बेहतर 

सिट्रोएन बेसाल्ट और टाटा कर्व दोनों में स्लोपिंग रूफलाइन है जो इन कारों में अब तक का सबसे बेहतरीन स्टाइलिंग एलिमेंट है. बेसाल्ट में गनमेटल फिनिश वाले अलॉय व्हील हैं.

Tata Curvv vs Renault Besault: : सिट्रोएन ने हाल ही में अपनी नई सिट्रोएन बेसाल्ट विजन एसयूवी-कूप का ग्लोबल प्रीमियर किया. जिसे इस साल दिवाली के त्यौहारी सीजन के आसपास भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा. इसका मुकाबला टाटा कर्व से होगा, जिसे भी लगभग उसी समय लॉन्च किया जाएगा. एसयूवी-कूप अपने अनोखे डिजाइन कैरेक्टर की वजह से एक खास सेगमेंट है और हमें इस सेगमेंट में ज्यादा प्रोडक्ट देखने को नहीं मिलते. इसलिए, आज हम यहां इस सेगमेंट में अपकमिंग दोनों नए मॉडल के डिजाइन की तुलना करेंगे.

सिट्रोएन बेसाल्ट vs टाटा कर्व: फ्रंट फेशिया

सिट्रोएन बेसाल्ट में बीच में क्रोम-लाइन वाले सिट्रोएन सिंबल के साथ डुअल-स्लैट फ्रंट ग्रिल है. एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है क्योंकि कंपनी के अन्य मॉडल अभी भी हैलोजन यूनिट के साथ आते हैं. सिल्वर-फिनिश फॉक्स स्किड प्लेट, मस्कुलर हुड और फ्रंट बंपर C3 एयरक्रॉस से लिए गए हैं. स्टाइलिंग काफी अपमार्केट और क्लासी है.

Curvv vs Besault: टाटा कर्व या रेनॉ बेसॉल्ट, जानिए डिजाइन के मामले में कौन है बेहतर  

जबकि टाटा कर्व की बात करें तो इसमें कनेक्टेड LED DRLs हैं, जैसा कि हमने नेक्सन और हैरियर जैसी कई लेटेस्ट टाटा कारों में देखा है. ग्रिल और एयर डैम पर इन्सर्ट हैं, जबकि हेडलाइट हाउसिंग भी कंपनी की दूसरी मॉडर्न कारों से काफी प्रेरित लगती है. कुल मिलाकर, फ्रंट फेशिया काफी आकर्षक है.

सिट्रोएन बेसाल्ट vs टाटा कर्व: साइड प्रोफाइल

सिट्रोएन बेसाल्ट और टाटा कर्व दोनों में स्लोपिंग रूफलाइन है जो इन कारों में अब तक का सबसे बेहतरीन स्टाइलिंग एलिमेंट है. बेसाल्ट में गनमेटल फिनिश वाले अलॉय व्हील हैं, जबकि टाटा कर्व में 18-इंच के अलॉय व्हील हैं. बेसाल्ट में चौकोर व्हील आर्च हैं, जिसके दोनों ओर प्लास्टिक क्लैडिंग है. जबकि कर्व में टाटा मोटर्स ने बड़े व्हील आर्च के पास पियानो ब्लैक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया है, ताकि यह स्पोर्टी दिखे. सिट्रोएन बेसाल्ट में ट्रेडिशनल पुल-टाइप डोर हैंडल हैं, जबकि टाटा कर्व में एडवांस फ्लश डोर हैंडल हैं. जहां तक साइड प्रोफाइल की बात है, दोनों कूप एसयूवी में बेहतरीन डिजाइनिंग की झलक मिलती है.

Curvv vs Besault: टाटा कर्व या रेनॉ बेसॉल्ट, जानिए डिजाइन के मामले में कौन है बेहतर 

बेसाल्ट vs कर्व: रियर एंड

दोनों एसयूवी कूप का रियर एंड सीधा है. बेसाल्ट में आयताकार आकार के एलईडी टेललैंप और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है, जबकि कर्व में सिल्वर स्किड प्लेट के साथ बूट पर फुल वाइड स्लीक हॉरिजॉन्टल एलईडी टेल लैंप बार है. बेसाल्ट में बूट लिड को बोनट से ऊपर रखा गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है. कुल मिलाकर, बेसाल्ट और कर्व दोनों का पिछला हिस्सा उतना ही आधुनिक है जितना कि आज हम जो हाई-एंड यूरोपीय कारों में देखते हैं.

यह भी पढ़ें -

भारतीय बाजार में चार नई कारों होगी ग्रैंड एंट्री, 5 और 7-सीटर एसयूवी होंगी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
Speed Limit Expressway Rule: कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget