एक्सप्लोरर

पहली बार खरीद रहें हैं सेकेंड हैंड कार? इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा नुकसान

अगर आप पहली बार कार खरीद रहे हैं और वो भी सेकेंड हैंड तो थोड़ी बहुत जानकारी जुटाकर बेहतर चयन कर सकते हैं. यू्ज्ड या पुरानी कार को खरीदने से पहले अगर कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा.

क्या आप सेकेंड हैंड यानि यूज्ड कार खरीदने की योजना बना रहे हैं? ध्यान रखें कार खरीदने से पहले सही तरीके से निरीक्षण करना बेहद जरूरी है. भारत में तेजी से ऑटोमोबाइल इंड्रस्ट्री का कारोबार बढ़ता जा रहा है. नए कारों के अलावा लोगों की दिलचस्पी सेकेंड हैंड कारों को भी खरीदने में हैं. अधितकर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने सेकेंड हैंड कारों के लिए खुद के रूम शोरूम खोल दिए हैं. अगर आप भी यूज्ड कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसे आप कहीं से भी ले सकते हैं. लेकिन खरीदते समय आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए. कार की जांच के लिए सिर्फ टेस्ट ड्राइव काफी नहीं है.

सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान-

लंबी टेस्ट ड्राइव लें

कार खरीदते समय जब टेस्ट ड्राइव की बात हो तो आप जल्दबाजी में कभी भी छोटी दूरी का टेस्ट ड्राइव ना लें. कम से कम 30 किलोमीटर की टेस्ट ड्राइव जरूर लें. इससे आप गाड़ी की सही कंडीशन जान पाएंगे.

गाड़ी का टेम्प्रेचर

ड्राइव लेने से पहले गाड़ी के बोनट पर हाथ रखें और टेम्प्रेचर चेक करें. अगर कार का टेम्प्रेचर सामान्य हैं तो तभी ड्राइव पर जाएं क्योंकि अगर आपसे पहले कोई टेस्ट ड्राइव पर गया होगा तो गाड़ी का टेम्प्रेचर हाई होगा. ऐसे में यह नहीं जान पाएंगे कि गाड़ी कितनी देर में गर्म हो रही है. इसके अलावा आप गाड़ी की सही हीटिंग कंडीशन नहीं चेक कर पाएंगे.

गाड़ी में आने वाली आवाज पर ध्यान दें

गाड़ी को स्टार्ट कर न्यूट्रल गियर पर छोड़ दें और अंदर बैठखकर केबिन में आने वाली आवाज और वाइब्रेशन पर ध्यान दें. इसके बाद एक्सीलेटर को कम और ज्यादा करते हुए विंडो खोलकर और बंदकर आने वाली आवाज सुनें. अगर किसी भी तरह का एक्सट्रा नॉइज और वाइब्रेशन महसूस हो तो कार डीलर से बात करें.

एमरजेंसी ब्रेक टेस्ट

टेस्ट ड्राइव को किसी बड़े मैदान में लें और एक बार एमरजेंसी ब्रेक का टेस्ट जरूर करें. इससे आप ब्रेक और ब्रेक शू की हकीकत जान सकेंगे. इसके अलावा हैंड ब्रेक पर भी जरूर ध्यान दें. किसी ढलान या चढ़ाई वाली सड़क पर हैंडब्रेक यूज करें.

हर तरह की सड़क पर करें टेस्ट ड्राइव

गड्ढे वाली सड़क, ब्रेकर, ऊबड़-खाबड़ हर तरह की सड़क पर टेस्ट ड्राइव लें. इसके आपको गाड़ी का सस्पेंशन, हिल एरिया, टॉर्क, पॉवर और पिकअप जैसे जरूरी चीजों की जानकारी मिलेगी. इसके अलावा इंजन से आने वाली आवाज, हीटिंग, गियर बॉक्स औऱ गियर रिस्पॉन्स की हकीकत का सही अंदाजा होगा.

गाड़ी के धुंए को चेक करें

गाड़ी के साइलेंसर के निकलने वाले धुंए के रंग पर ध्यान दें. यदि धुंए का रंग नीला, काला है तो इंजन में किसी खराबी के कारण हो सकता है. इसके अलावा इंजन में ऑयल लीकेज की समस्या भी हो सकती है. टेस्ट ड्राइव के दौरान ध्यान दें कि ऑयल या वायर जलने की कोई स्मेल तो नहीं आ रही है. इंजन की जांच करने के लिए किसी भरोसेमंद मैकेनिक की मदद लें.

स्टीयरिंग चेक करें

क्या आपको कार चलाते पर स्टीयरिंग में किसी भी तरह का वाइब्रेशन या कार के एक तरफ ज्यादा भागने की कमी महूसस हो रही है? अगर कार को कंट्रोल करने के लिए आपको स्टीयरिंग में एक साइड ज्यादा जोर देना पड़ रहा है तो कार के स्टीयरिंग में दिक्कत है.

इलेक्ट्रिकल हिस्से

विंडो अप-डाउन स्विच, म्यूजिक सिस्टम, मिरर फोल्डिंग स्वि, वाइपर, हॉर्न सही से काम कर रहे हैं की नहीं, इसे देखें. इसके अलावा ड्राइविंग के दौरान स्‍विच, बटन, ब्रेक, क्‍लच, गियर, एक्‍सीलरेटर अच्छे से काम कर रहे हैं कि नहीं, इसकी जांच कर लें.

बीमा पॉलिसी/नो क्लेम बोनस

कार का बीमा मूल्य देखें, इसके आपको कार की कीमत के मोलभाव के दौरान सहायता मिलेगी. इसके अलावा पिछले 2-3 साल में नो क्लेम बोनस ट्रैक करें. इससे आपको गाड़ी के एक्सीडेंट या किसी अन्य वजह से मरम्मत और रखरखाव पर होने वाले खर्च की जानकारी मिलेगी.

ये भी पढ़ें

यह कार खरीदने पर कंपनी दे रही 1 लाख का कोरोना इंश्योरेंस, ऑफर इस तारीख तक है वैलिड

5 लाख की रेंज की टॉप 5 कारें, 2021 में मार्केट में आयेंगी ये लो बजट कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Dzire CNG में AMT की एंट्री, माइलेज भी 36.47 km/kg
Maruti Dzire CNG में AMT की एंट्री, माइलेज भी 36.47 km/kg
नए रंग में आई Royal Enfield की EV, लुक देख हो जाएंगे फैन
नए रंग में आई Royal Enfield की EV, लुक देख हो जाएंगे फैन
Tata Sierra हुई और पैसा वसूल, कम दाम में मिलेंगे Top Features
Tata Sierra हुई और पैसा वसूल, कम दाम में मिलेंगे Top Features
मोबाइल Holder पर Navigation चला रहे हैं, पहले जानें चालान नियम
मोबाइल Holder पर Navigation चला रहे हैं, पहले जानें चालान नियम

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
Embed widget