एक्सप्लोरर

5 लाख की रेंज की टॉप 5 कारें, 2021 में मार्केट में आयेंगी ये लो बजट कार

2021 में ग्राहकों को लुभाने के लिये 5 ऐसी कारें इंडियन मार्केट में आने वाली हैं जिनकी कीमत 5 लाख रुपये के आसपास होगी. छोटी कारों के सेगमेंट में होने के बावजूद इनके फीचर्स काफी अच्छे हैं और इनमें से कुछ कारों के मॉडल सब कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं.

अगर आप टू व्हीलर से अपग्रेड करके कार खरीदना चाहते हैं या पुरानी कार को चेंज करके कम बजट में नयी कार लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिये मार्केट में कई नई कारें आनी वाली हैं. 2021 में 5 ऐसी कारें लॉन्च होने वाली हैं जिनकी कीमत करीब 5 लाख से कम या इसके आसपास होगी. खास बात ये है कि इन कारों के मॉडल में माइक्रो एसयूवी भी शामिल हैं.

 मारुति सुज़ुकी Alto( न्यू जेनेरेशन)

इंडिया की सबसे टॉप कार कंपनी मारुति सुज़ुकी छोटी कारों में सेगमेंट में सबसे आगे है और ये अपनी पकड़ बनाये रखने के लिये जल्द ही अपनी एंट्री लेवल कार ऑल्टो का न्यू जेनेरेशन मार्केट में लाने वाली है. कम बजट की कारों में ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकती है और 2021 में मारुति सुज़ुकी ऑल्टो कार का नया मॉडल लेकर आयेगी. ऑल्टो को HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है. नए मॉडल में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन जैसे फीचर हो सकते हैं. कार की कीमत 3.50 लाख से 5 लाख के बीच हो सकती है

टाटा HBX

देश की टॉप कार कंपनी में शामिल टाटा भी अगले साल एक और छोटी कार लॉन्च करने वाली है. टाटा की इस कार का नाम टाटा HBX है और ये एक माइक्रो एसयूवी कार होगी. टाटा की कारों पर ग्राहको का भरोसा है और इस कार को कंपनी 2020 ऑटो एक्सपो में भी शोकेस कर चुकी है. इस एंट्री-लेवल माइक्रो एसयूवी को 2021 में लॉन्च किया जायेगा और ये कार ALFA मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस होगी. कार की कीमत 4 से 6 लाख के बीच होगी.

रेनो Kiger

फ्रांस की कार कंपनी रेनो भी इंडिया में छोटी कारों के सेगमेंट में अपना ब्रांड बनाना चाहती है. रेनो की ट्राइबर सबसे कम रेंज की 7 सीटर कारों में अपनी पहचान बना चुकी है. सस्ती कारों के सेगमेंट अब रेनो नई कार Kiger लॉन्च करने वाली है. 2021 में लॉन्च होने वाली Kiger सब कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी. इस कार को कम लागत वाली रेनो-निसान अलायंस के CMF-A मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. ये कार हुंडई Venue किआ Sonet और टाटा Nexon को टक्कर देगी. कार की कीमत 6 लाख से शुरु होगी.

निसान Magnite

छोटी कारों में जापान की कंपनी निसान भी जल्द अपनी एक कार लॉन्च करने वाली है जिसका नाम है Magnite. ये कार भी छोटी एसयूवी यानी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी. ये कार रेनो ट्राइबर और Kiger के प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी. निसान Magnite की कीमत 5.25 लाख से शुरु होगी और इसकी कीमत की वजह से ये अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर हो सकती है.

हुंडई AX

इंडिया में कार के बढ़ते मार्केट को देखते हुए कोरियन कंपनी हुंडई भी छोटी कारों के सेगमेंट में पीछे नहीं रहना चाहती. हुंडई अगले साल एक माइक्रो एसयूवी लॉन्च कर सकती है जिसका नाम है AX. ये कार सेंट्रो के प्लेटफॉर्म पर बेस हो सकती है. इस कार का कॉम्पटिशन टाटा की HBX और निसान की Magnite से होगा. इस कार की कीमत 4 से 6 लाख के बीच हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget