एक्सप्लोरर

Volvo EX90: वॉल्वो ने अपनी सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार ईएक्स90 से उठाया पर्दा, जानें किससे होगी इसकी टक्कर

Volvo Luxury Electric Car: वॉल्वो ने इसमें LiDAR-आधारित सेंसर टेक्नोलॉजी का भी प्रयोग किया है, जो 250 m दूर तक की वस्तु को पहचानकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कार खुद रुकने में भी सक्षम है.

Volvo Electric Car: लग्जरी कार निर्माता कंपनी वॉल्वो ने लास वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में अपनी सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार ईएक्स90 से पर्दा उठा दिया. ये कार एक्ससी90 पर बेस्ड है. इसमें दमदार पावर पैक के साथ ADAS टेक्नोलॉजी भी दी गयी है. भारत में ये कार इसी साल लॉन्च की जा सकती है.

वॉल्वो ईएक्स90 डिजाइन

इस कार के डिजाइन की बार करें तो, कुछ नए बदलाव के साथ ये कार इसके बेस मॉडल XC90 की तरह ही है. हालांकि, कंपनी इसमें अलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन देने के साथ, लोअर फ्रंट बंपर, क्रोम एम्बेलिशमेंट, नया ब्लैक हाई-ग्लॉस फिनिश, ऑल-LED लाइटिंग सेटअप के अलावा, इसके बैक साइड में एक शार्क-फिन एंटीना, L-आकार की टेल लाइट्स के साथ डुअल क्रोमेड एग्जॉस्ट टिप्स का प्रयोग किया है.

पावर पैक 

इस इलेक्ट्रिक कार में 111kWh के तगड़े बैटरी पैक के साथ ड्यूल PMS इलेक्ट्रिक मोटर्स का प्रयोग किया गया है. जो 496hp की अधिकतम पावर और 910Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम है. फुल चार्ज पर इसकी ड्राइव रेंज 483 किलोमीटर तक की है.

केबिन फीचर्स

वोल्वो ईएक्स90 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार में प्रीमियम केबिन के साथ-साथ, डुअल-टोन डैशबोर्ड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर AC वेंट के साथ मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.5 इंच का वर्टिकल ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है.

सेफ्टी फीचर्स

इसके अलावा इसमें पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए एयरबैग और AI-आधारित एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के साथ, कंपनी ने इसमें LiDAR-आधारित सेंसर टेक्नोलॉजी का भी प्रयोग किया है, जो 250 m दूर तक की वस्तु को पहचानकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कार खुद रुकने में भी सक्षम है.

कीमत

वॉल्वो ईएक्स90 इलेक्ट्रिक कार की कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी कार के लॉन्चिंग के समय ही दी जायेगी. लेकिन जानकारी के मुताबिक, भारत में इस कार की कीमत 70 लाख रुपये से 90 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है.

अन्य विकल्प

भारत में वॉल्वो की ईएक्स90 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की टक्कर मर्सिडीज बेंज जीएलएस एक्स5, रेंज रोवर वेलर और ऑडी क्यू7 जैसी लग्जरी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- Color Changing Car: कार नहीं 'गिरगिट कार' है ये, 32 रंग बदलने में है माहिर, देखें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda के EV सपनों को लगा ब्रेक? जानें कंपनी ने अचानक क्यों रद्द किए बड़े EV प्लान
Honda के EV सपनों को लगा ब्रेक? जानें कंपनी ने अचानक क्यों रद्द किए बड़े EV प्लान
पेट्रोल संकट के बीच ढूंढ रहे इलेक्ट्रिक बाइक, रॉयल इनफील्ड की इस बाइक समेत ये हैं बेस्ट ऑप्शन
पेट्रोल संकट के बीच ढूंढ रहे इलेक्ट्रिक बाइक, रॉयल इनफील्ड की इस बाइक समेत ये हैं बेस्ट ऑप्शन
कार चलाना हो जाएगा महंगा! देश में फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्यों कही जा रही ये बात
कार चलाना हो जाएगा महंगा! देश में फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम,जानें क्यों कही जा रही ये बात
MG Comet EV को टक्कर देने वाली Tata Punch EV Facelift की डिलीवरी शुरू, जानें फीचर्स और रेंज
MG Comet EV को टक्कर देने वाली Tata Punch EV Facelift की डिलीवरी शुरू, जानें फीचर्स और रेंज

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget