एक्सप्लोरर

Upcoming Volkswagen SUV: आने वाली है फॉक्सवैगन की नई टेरॉन एसयूवी, नई जानकारियों का हुआ खुलासा 

इस कार का मुकाबला हुंडई टकसन और जीप मेरीडियन से होगा. हुंडई टकसन में एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. साथ ही इसमें ढेर सारे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं.

Volkswagen Tayron SUV: जर्मन ऑटो निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन अपने भारत 2.0 प्रोजेक्ट के तहत वर्टस सेडान और टाइगुन एसयूवी की देश में बिक्री करती है. अब कंपनी भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करना चाहती है, जिसके तहत वह देश में अपने प्रॉडक्ट्स की नई सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी के आने वाले प्रॉडक्ट्स में एक थ्री रो एसयूवी भी शामिल होगी. जिसे 2024 में पेश किया जा सकता है और यह 2025 तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. इसका 7 सीटर एसयूवी नाम फोक्सवैगन टेरॉन होगा, जिसे कंप्लीटली नॉक्ड डाउन यूनिट के तौर पर देश में आयात किया जाएगा. आइए जानते हैं क्या होगी इस कार की खासियत. 

जर्मनी में होगा उत्पादन

फॉक्सवैगन टेरॉन कंपनी के 5-सीटर टिगुआन एसयूवी पर आधारित है. चाइनीज मार्केट में इसकी पहले से ही बिक्री होती है. ग्लोबल स्तर पर यह सेकेंड जेनरेशन मॉडल होगा. जिसे उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में बेचा जाएगा. इसका उत्पादन जर्मनी में कंपनी के वोल्फ्सबर्ग स्थित प्लांट में किया जाएगा.  

केबिन और सीटिंग लेआउट

नई फॉक्सवैगन एसयूवी को एसयूवी और कूपे बॉडी स्टाइल के साथ पेश किया जाएगा. इसके एसयूवी मॉडल को 5 और 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किया जा सकता है, जबकि कूप मॉडल 5-सीट लेआउट के साथ आ सकता है. टेरॉन में अधिक बड़े केबिन के साथ कई डिजाइन परिवर्तन और फीचर अपग्रेड देखने को मिलेंगे. सबसे बड़ा अपडेट फोक्सवैगन के अपग्रेडेड एमक्यूबी प्लेटफॉर्म और रीट्यून किए गए सस्पेंशन के तौर पर देखने को मिलेगा.  

पावरट्रेन 

फॉक्सवैगन टेरॉन 7-सीटर एसयूवी को दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें एक 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन शामिल होगा. इन दोनों इंजनों को 48-वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस किया जाएगा. इसमें 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा. दोनों सेटअप में कंबाइंड तौर पर 100 किमी से अधिक की  इलेक्ट्रिक रेंज मिलेगी. भारत में इसका 2.0 लीटर पेट्रोल वर्जन लॉन्च किया जा सकता है.  

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला हुंडई टकसन और जीप मेरीडियन से होगा. हुंडई टकसन में एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. साथ ही इसमें ढेर सारे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- इस विदेशी कंपनी की गाड़ियां खूब पसंद कर रहे हैं लोग, हो रही है जमकर बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget