एक्सप्लोरर

Renault India: इस विदेशी कंपनी की गाड़ियां खूब पसंद कर रहे हैं लोग, हो रही है जमकर बिक्री

रेनॉल्ट भारत के लिए जापानी कंपनी निसान मोटर्स के साथ 6 नए मॉडल्स को तैयार कर रही है. जिसमें दो कॉम्पैक्ट एसयूवी और चार एसयूवी कारें शामिल होंगी. जिन्हें 2025 में लॉन्च किया जा सकता है.

Renault Cars Sales Report: फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी रेनॉल्ट इंडिया ने अब भारत में अपने पांव मजबूत कर लिए हैं. कंपनी ने हाल ही में 10 लाख यूनिट्स कारों का उत्पादन कर लिया है, और रेनॉल्ट ने भारत में 9 लाख कारों की बिक्री हासिल कर ली है. रेनॉल्ट देश में पिछले 16 वर्षों से मौजूद है. कंपनी ने पहली बार महिंद्रा के पार्टनरशिप के साथ भारत में प्रवेश किया था. दोनों कंपनियों ने साझेदारी के तहत महिंद्रा लोगन को पहली कार के रूप में 2005 में लॉन्च किया था. 

खत्म हुआ महिंद्रा के साथ पार्टनरशिप

रेनॉल्ट ने भारत में 2011 महिंद्रा के साथ अपनी साझेदारी को समाप्त करके एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में काम शुरू किया और अपनी पहली कार, रेनो फ्लूएंस को बाजार में उतारा. फिलहाल कंपनी 16 साल से स्वतंत्र रूप से भारत में मौजूद है और कंपनी देश में 9 मॉडलों की बिक्री कर चुकी है. डस्टर, लाॅजी, ट्राइबर और क्विड जैसे मॉडल भारत में कंपनी के लिए सफल प्रोडक्ट रहे हैं. फिलहाल कंपनी क्विड, काइगर और ट्राइबर की बिक्री करती है. 

चेन्नई में है मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

प्रोडक्शन के इस आंकड़े को कंपनी ने चेन्नई स्थित अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के दम पर हासिल किया है. इस प्लांट में 4.80 लाख कारों का हर साल उत्पादन किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त रेनॉल्ट ने मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और टैलेंट में भी काफी इन्वेस्ट किया है. जिससे कंपनी की स्थिति को मजबूत हुई है. इस प्लांट से कंपनी हाई स्टैंडर्ड और एफिसिएंट कारों का उत्पादन करती है. 

जल्द आएंगी नई कारें

रेनॉल्ट भारत के लिए जापानी कंपनी निसान मोटर्स के साथ 6 नए मॉडल्स को तैयार कर रही है. जिसमें दो कॉम्पैक्ट एसयूवी और चार एसयूवी कारें शामिल होंगी. जिन्हें 2025 में लॉन्च किया जा सकता है. इसके लिए दोनों कंपनियों ने 5,300 करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी की है. फिलहाल रेनॉल्ट इंडिया, देश में क्विड ट्राइबर और काइगर की बिक्री करती है और पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन सहित कुल 14 देशों में इन कारों की निर्यात करती है.

यह भी पढ़ें :- सुरक्षा के मामले में अच्छे अच्छों को मात देती है यह एसयूवी, कीमत भी ज्यादा नहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget