एक्सप्लोरर

Volkswagen Tayron: फॉक्सवैगन ने किया नई थ्री-रो एसयूवी का खुलासा, 2025 में हो सकती है भारत में लॉन्चिंग 

टेरॉन को भारत में 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. इसे सीकेडी किट के रूप में लाया जाएगा, जिसे असेंबल करने में समय लगता है.

Volkswagen Tayron: फॉक्सवैगन ने टिगुआन ऑलस्पेस के सक्सेसर के रूप में एक नई, थ्री-रो एसयूवी का खुलासा किया है, टिगुआन को मौजूदा जेनरेशन के बाद बंद कर दिया जाएगा. इस नई एसयूवी को भारत में यूरोप और उत्तरी अमेरिका जैसे अन्य बाजारों के साथ 'टेरॉन' के तौर से बेचा जाएगा. हालांकि, इसकी लोकप्रियता के कारण यह यूएसए में 'टिगुआन' नेमप्लेट के साथ ही आएगी. कंपनी पहले से ही खासतौर पर चीन में टेरॉन नामक एक एसयूवी की बिक्री करती है, लेकिन आगामी एसयूवी सेकेंड जेनरेशन का थ्री-रो मॉडल ग्लोबल मार्केट में आएगा. यह हाल ही सामने आई नई 5-सीटर टिगुआन से काफी अलग होगा.

कैसी है फॉक्सवैगन टेरॉन

फॉक्सवैगन टेरॉन, कंपनी के एमक्यूबी-ईवो प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसका इस्तेमाल नए 5-सीटर टिगुआन और स्कोडा कोडियाक के लिए भी किया जाता है. टेरॉन में एमक्यूबी-ईवो प्लेटफॉर्म के लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन का उपयोग किया जाएगा, लेकिन इसका स्टाइल 5-सीटर टिगुआन से बहुत स्टाइल से अलग होगा. अब तक, टिगुआन और टिगुआन ऑलस्पेस में लगभग एक समान डिजाइन मिलता था और इनमें डाइमेंशन और अधिक सीटों का फर्क होता था. 

फर्स्ट जनरेशन चीन-स्पेक टेरॉन एसयूवी की तरह, आगामी टेरॉन को एसयूवी और कूप बॉडी स्टाइल दोनों में पेश किया जाएगा, जिसमें 5 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन का विकल्प मिलने की संभावना है. फॉक्सवैगन का कहना है कि यह मौजूदा टिगुआन ऑलस्पेस से काफी बड़ी होगी और यह एक फुल साइज थ्री रो एसयूवी होगी.

टेरॉन पावरट्रेन 

कंपनी के अनुसार टेरॉन को टर्बोचार्ज्ड 2.0-लीटर पेट्रोल या टर्बोचार्ज्ड 2.0-लीटर डीजल इंजन के विकल्प के साथ पेश किया जाएगा. दोनों इंजन 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड और सात-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस होंगे. दोनों इंजनों को 2WD और AWD कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है.

कंपनी इसे दो पेट्रोल प्लग-इन हाइब्रिड (पीएचईवी)- 204 एचपी और 272 एचपी के विकल्प के साथ पेश करेगी, जो 100 किमी से अधिक की इलेक्ट्रिक ओनली रेंज और डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. PHEVs में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 19.7kWh बैटरी पैक मिलेगा, जो 6-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ फ्रंट व्हील को पॉवर देगा. 

भारत में इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आने की संभावना है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या PHEV वेरिएंट को भी यहां लाया जाएगा?

भारत में कब होगी लॉन्च

टेरॉन को भारत में 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. इसे सीकेडी किट के रूप में लाया जाएगा, जिसे असेंबल करने में समय लगता है. जबकि टिगुआन ऑलस्पेस को भारत में 2020 में CBU यूनिट के रूप में पेश किया गया था. लॉन्च के बाद इस कार का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लॉस्टर और जीप ग्रैंड चिरोकी जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- फेस्टिव सीजन से पहले महिंद्रा ने बढ़ाई अपनी पॉपुलर SUVs की कीमतें, अब अदा करनी होगी ये रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget