Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
अगर आपको Mahindra Bolero पसंद है, लेकिन आप इससे ज्यादा कंफर्ट और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं, तो जानें SUV के 5 ऐसे शानदार विकल्प के बारे में, जो आपको बेहतरीन ड्राइव के साथ कंफर्ट भी देंगे.

Mahindra Bolero लंबे समय से भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी मजबूत बॉडी, ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस और खराब रास्तों पर दमदार प्रदर्शन के लिए लोकप्रिय रही है. गांवों से लेकर छोटे शहरों तक, Bolero ने अपनी मजबूती और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के दम पर एक अलग पहचान बनाई है. यही वजह है कि आज भी बड़ी संख्या में कस्टमर इसे एक मजबूत SUV के तौर पर पसंद करते हैं. हालांकि, बदलते समय के साथ SUV खरीदने वालों की उम्मीदें भी तेजी से बदली हैं.
अब कस्टमर ऐसी SUV चाहते हैं जो मजबूत होने के साथ-साथ आरामदायक, फीचर-लोडेड और टेक्नोलॉजी वाली भी हो. बेहतर सीटिंग कम्फर्ट, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, बेहतर केबिन क्वालिटी और आधुनिक सेफ्टी फीचर्स जैसी चीजें भी खरीदारी के फैसले में अहम भूमिका निभाती हैं. ऐसे में अगर आपको Bolero की SUV वाली मजबूती पसंद है, लेकिन आप ज्यादा कम्फर्ट और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं, तो बाजार में मौजूद ये 5 SUVs आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है.
Mahindra XUV 3XO होगी शानदार
Bolero पसंद करने वाले खरीदारों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक Mahindra XUV 3XO है. यह Bolero की लैडर-फ्रेम SUV से अलग आधुनिक कॉम्पैक्ट SUV है, और Mahindra की मजबूत SUV इंजीनियरिंग और दमदार इंजन विकल्पों के साथ मिलती है. XUV 3XO में आधुनिक केबिन, बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतर सीटिंग कम्फर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. शहर में चलाने के हिसाब से इसका आकार भी ज्यादा सुविधाजनक है. यह Bolero के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम अनुभव देती है.
Hyundai Venue भी है खास
Hyundai Venue उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जिनकी प्राथमिकता आराम और टेक्नोलॉजी दोनों है. नई Venue में केबिन को पहले की तुलना में ज्यादा आधुनिक बनाया गया है. इसमें ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले सेटअप, रियर सीट रिक्लाइनिंग, रियर AC वेंट और सनशेड जैसे कम्फर्ट फीचर्स उपलब्ध हैं. Bolero के मुकाबले Venue की ड्राइविंग पोजिशन और सस्पेंशन सेटअप शहरी उपयोग के लिए ज्यादा अच्छा अनुभव देते हैं. इसलिए रोजाना ऑफिस, परिवार के साथ शहर में सफर और लंबी हाईवे यात्राओं के लिए यह आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है.
यह भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
Kia Sonet भी है विकल्प
अगर आपकी पहली प्राथमिकता फीचर्स की लंबी लिस्ट है, तो Kia Sonet आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है. इसका प्रीमियम इंटीरियर, आधुनिक इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई फीचर्स इसे Bolero से बिल्कुल अलग अनुभव देते हैं. Sonet का कॉम्पैक्ट आकार शहर के ट्रैफिक और पार्किंग में फायदा देता है. वहीं अलग-अलग इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प खरीदारों को अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव की सुविधा देते हैं.
Tata Nexon है बेहतर
Tata Nexon उन लोगों के लिए खास विकल्प हो सकती है जो कम्फर्ट के साथ सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हैं. इसका केबिन Bolero की अप्रोच से काफी अलग और ज्यादा आधुनिक महसूस होता है. Nexon में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन और कई अन्य फीचर्स मिलते हैं. इसका कॉम्पैक्ट आकार शहर में आसान ड्राइविंग के लिए उपयोगी है.
Maruti Suzuki Brezza होगी पहली पसंद
Maruti Suzuki Brezza उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो SUV जैसा लुक, आरामदायक केबिन और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसान ड्राइविंग चाहते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक Maruti Suzuki का सर्विस नेटवर्क भी है. Brezza का केबिन Bolero की तुलना में ज्यादा आधुनिक है. इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, कनेक्टेड फीचर्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे विकल्प मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?






















