एक्सप्लोरर

भारत में जल्द लॉन्च होंगी VinFast VF6 और VF7, क्या हो सकती है इन इलेक्ट्रिक SUVs की कीमत?

Vinfast Upcoming SUVs: वियतनामी ब्रांड VinFast भारत में VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी में है. आइए इन दोनों मॉडल्स की अनुमानित कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं

वियतनाम की कंपनी VinFast ने भारत में एंट्री कर ली है और तमिलनाडु के थूथुकुडी में अपना प्लांट शुरू कर दिया है. जिसमें दो इलेक्ट्रिक SUVs ( VF6 और VF7) बनाई जा रही हैं. VF6 एक छोटी और एंट्री-लेवल SUV है जो सिर्फ सिंगल मोटर के साथ आएगी. वहीं VF7 एक बड़ी और प्रीमियम SUV होगी, जिसमें सिंगल मोटर के साथ डुअल मोटर का ऑप्शन भी मिलेगा. VinFast के पहले दो शोरूम भी खुल चुके हैं, लेकिन लॉन्च से पहले सबसे बड़ा सवाल है कि इनकी कीमत क्या होगी? आइए विस्तार से जानते हैं.

VinFast VF6

  • VF6 को VinFast की कॉम्पैक्ट SUV के रूप में पेश किया जाएगा. यह कार कंपनी की एंट्री-लेवल ऑफरिंग होगी और इसमें सिंगल मोटर सेटअप दिया जाएगा. इसका सीधा मुकाबला भारत में पहले से मौजूद Tata Curvv EV, Hyundai Creta EV और Mahindra BE.06 जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से हो सकती है. उम्मीद है कि VF6 की शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये रुपये से कम रखी जाएगी. ये कीमत इस सेगमेंट के मौजूदा कंपटीटर के जैसा ही होगी. यदि VinFast VF6 को 18-19 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च करती है, तो ये EV मार्केट में एक मजबूत मुकाबला दे सकती है.

VinFast VF7

  • VF7, VinFast की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो दो ऑप्शन (एक सिंगल मोटर और दूसरा डुअल मोटर (AWD)) में आएगी. इसका मुकाबला Tata Harrier EV, Mahindra XUV.e9 और कुछ इंटरनेशनल EV मॉडल्स से हो सकता है.

    इस SUV में ज्यादा पावर, बेहतर बैटरी रेंज और प्रीमियम इंटीरियर मिलेगा. VF7 की कीमत करीब 30 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है. इसका बेस वेरिएंट लगभग 25 लाख रुपये में शुरू हो सकता है, जबकि डुअल मोटर वाला मॉडल 28-29 लाख रुपये तक जा सकता है.

भारतीय बाजार के अनुसार किया गया कस्टमाइजेशन

  • VinFast ने भारत में लॉन्च होने वाले मॉडलों के लिए कुछ बड़े बदलाव भी किए हैं. इनमें 190mm ग्राउंड क्लीयरेंस शामिल हैं, जो भारतीय सड़कों के लिए बेहतर है. अलग-अलग इंटीरियर कलर ऑप्शन, जो भारतीय यूजर्स की पसंद को ध्यान में रखकर चुने गए हैं. साथ ही VF7 में बड़े केबिन स्पेस और लग्जरी टच भी मिलते हैं. इन अपडेट  से ये साफ हो गया है कि VinFast भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को समझने और उसी के अनुसार प्रोडक्शन देने की कोशिश कर रहा है.

भविष्य की संभावनाएं और बाजार में स्थिति

  • VinFast भारत में ऐसे समय पर एंट्री कर रही है जब इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. Tata, Mahindra और Hyundai जैसी कंपनियां पहले से ही इस सेगमेंट में मजबूत स्थिति में हैं. ऐसे में VinFast को अपनी कारों को बेहतर टेक्नोलॉजी, कम कीमत और अच्छी सर्विस के साथ लॉन्च करना होगा. VF6 को ज्यादा बिक्री के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि VF7 को प्रीमियम सेगमेंट के लिए लाया जाएगा. अगर ये दोनों कारें सही कीमत पर आती हैं, तो VinFast भारत के EV मार्केट में जल्दी अपनी जगह बना सकती है.

ये भी पढ़ें: Bajaj के EV बिजनेस को बड़ा झटका, घट सकती है दूसरी तिमाही की सेल, जानिए क्या है बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget