एक्सप्लोरर

Vinfast VF 6 को खास बनाती हैं ये खूबियां, Tata Curvv EV और Hyundai Creta Electric को देती है टक्कर

VF6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी रेंज है. यह SUV Tata Curvv EV और Hyundai Creta Electric को सीधी टक्कर देती है. आइए इसकी कीमत, फीचर्स, रेंज और सेफ्टी के बारे में विस्तार से जानते हैं.

वियतनाम की कंपनी Vinfast ने भारतीय बाजार में कदम रखते हुए अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV Vinfast VF6 लॉन्च की है. ये मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में आती है और इसका सीधा मुकाबला Tata Curvv EV, Mahindra BE 6 और Hyundai Creta Electric जैसी गाड़ियों से है. VF6 को कंपनी ने तीन वेरिएंट-Earth, Wind और Wind Infinity में पेश किया है. इसकी शुरुआती कीमत 16.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 18.29 लाख तक जाती है.

डिजाइन और स्टाइलिंग

  • VF6 का डिजाइन यूथ-सेंट्रिक और मॉडर्न रखा गया है, जिसे इटैलियन स्टूडियो Torino Design ने तैयार किया है. ये एक कूपे-स्टाइल SUV है, जिसकी लंबाई 4.2 मीटर और व्हीलबेस 2.73 मीटर है. क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, वर्टिकल LED हेडलाइट्स और स्लीक DRLs इसे अट्रैक्टिव बनाते हैं. साइड प्रोफाइल में स्लोपिंग रूफलाइन, शॉर्ट ओवरहैंग और बॉडी क्लैडिंग मस्कुलर लुक देते हैं. केबिन में मिनिमलिस्टिक और फ्यूचरिस्टिक लेआउट है. Earth वेरिएंट में ब्लैक थीम, जबकि Wind और Infinity में मोक्का ब्राउन इंटीरियर मिलता है. वीगन लेदर सीट्स, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और हीटेड/वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसी फीचर्स  इसे और खास बनाती हैं.

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

  • VF6 में 59.6 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो सिंगल फ्रंट-व्हील-ड्राइव मोटर से जुड़ा है. बेस वेरिएंट 177 hp और 250 Nm टॉर्क देता है, जबकि हाई वेरिएंट में 204 hp और 310 Nm तक की पावर मिलती है. कंपनी का दावा है कि VF6 WLTP साइकिल पर 468–480 किमी तक की रेंज देती है, जबकि ARAI के अनुसार ये लगभग 463 किमी तक चल सकती है. 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे केवल 8.9 सेकंड लगते हैं. चार्जिंग के लिए इसमें 11 kW AC होम चार्जर (6-7 घंटे में फुल चार्ज) और 80 kW DC फास्ट चार्जर (30 मिनट में 10-80%) का विकल्प है. खास बात ये है कि कंपनी बैटरी पर 10 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दे रही है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • Vinfast VF6 में हाई-टेक फीचर्स की कमी नहीं है. इसमें 12.9-इंच का फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले और OTA अपडेट्स दिए गए हैं. Earth वेरिएंट में ऑटो LED हेडलाइट्स, इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और ग्लास रूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं. Wind वेरिएंट में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम जोड़े गए हैं. वहीं, Infinity वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ एक्स्ट्रा मिलता है. कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी की मदद से वॉयस कंट्रोल और रिमोट मैनेजमेंट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

सेफ्टी पैकेज

  • VF6 सुरक्षा के मामले में भी मजबूत है. सभी वेरिएंट्स में 7 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESC, हिल होल्ड असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें लेवल-2 ADAS भी मौजूद है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ट्रैफिक जाम असिस्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

कलर ऑप्शंस और राइवल्स

  • Vinfast VF6 को कुल 6 कलर ऑप्शंस – क्रिमसन रेड, डेसैट सिल्वर, इनफिनिटी ब्लैंक, जेट ब्लैक, अर्बन मिंट और जेनिथ ग्रे में लॉन्च किया गया है. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Curvv EV, MG ZS EV और Hyundai Creta Electric जैसी SUVs से होगा. कीमत और फीचर्स की बात करें तो VF6 इस सेगमेंट में एक अट्रैक्टिव और किफायती विकल्प साबित हो सकती है.
  • टाटा कर्व ईवी की कीमत 17.49 लाख से 22.24 लाख तक है. एमजी जेडएस ईवी की शुरुआती कीमत 18.98 लाख है, जबकि हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत लगभग 18.02 लाख से शुरू होकर 24.55 लाख तक जाती है. बता दें कि सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं और वेरिएंट के हिसाब से बदल सकती हैं.

    ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki Victoris या Grand Vitara: किस Hybrid SUV को खरीदना होगा बेहतर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget